Janmashtami Festival: श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 30 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रातः से ही भगवान के दर्शन और अभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
Janmashtami Festival: मंदिर का द्वार प्रातः पांच से रात्रि 12ः00 बजे तक खुलेगा
इंफोपोस्ट न्यूज
नोएडा, उत्तर प्रदेश। Janmashtami Festival: सेक्टर 19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के महासचिव और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने जन्माष्टमी पर मंदिर के कार्यक्रमों की जानकारी दी है। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 30 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
मंदिर के कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः से ही भगवान के दर्शन और अभिषेक का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल जी को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। सभी विग्रहों में पूजा पाठ व अर्चना की जाएगी।
लड्डू गोपाल का श्रृंगार
सायं 05ः00 बजे लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराया जाएगा। और दर्शनों के लिए भक्तों का आना प्रारंभ होगा। मंदिर को सुंदरता देने के लिए लाइटों से सजाया गया है। फूलों से सुंदर सजावट की जाएगी।
मंदिर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर पुलिस प्रशासन, सुरक्षा गार्ड और सी.सी.टी.वी. की व्यवस्था है। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सभी भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आएंगे। दो गज की दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना अनिवार्य है।
अभिषेक व महाआरती प्रसाद वितरण
मंदिर का द्वार प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक दर्शनों के लिए खुला रहेगा। रात्रि 12ः00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म और अभिषेक व महाआरती प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी तैयारियां मंदिर समिति की ओर से पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा, हमारा सभी भक्तों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक पूजा अर्चना अपने घर से ही करें। आप सभी को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूला झुलाने आए सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और शहर के गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।


