Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक

जानें, कैसी होगी सात सीटों वाली मारुति सुजुकी वैगनआर कार

July 22, 2020
WagonR2

अगर मारुति सुजुकी की वैगनआर कार आप पसंद करते हैं और उसमें जगह कम पड़ रही है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सात सीटों के साथ आने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर कार कैसी होगी, क्या होगी उसकी कीमत, कैसा होगा बॉडी लुक और कितना मजबूत होगा उसका इंजन। अगर उस कार को आप खरीदना चाहते हैं तो उसके अन्य फीचर के बारे में भी जान लीजिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारुति सुजुकी अपनी वैगनआर कार का सात-सीटर मॉडल ला सकती है। हाल में टेस्टिंग के दौरान दिखी एक कार से इस बात के संकेत मिले हैं। दरअसल, सात-सीटर मॉडल के कॉन्सेप्ट को वर्ष 2013 में इंडोनेशिया में हुए एक मोटर शो में पेश किया गया था। उसके बाद इस यूनीक मॉडल की कोई खबर नहीं आई। हाल में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक टेस्टिंग मॉडल को देखा गया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि मारुति सात-सीट वाली वैगनआर पर काम कर रही है।

स्टैंडर्ड मारुति वैगनआर के मुकाबले टेस्टिंग मॉडल पीछे की तरफ ज्यादा लंबा दिख रहा है। इससे कार में तीसरी लाइन की सीट देने के लिए जरूरी जगह मिल सकेगी। सात-सीट वाली वैगनआर की लंबाई स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ सौ मिलीमीटर ज्यादा होगी। लेकिन कार की पूरी लंबाई चार मीटर से कम ही रहने की उम्मीद है। ऐसे में तीसरी लाइन की सीटें बच्चों के लिए ज्यादा बेहतर होंगी।

अगर लुक की बात करें तो सात-सीटर वैगनआर में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई वैगनआर ग्रिल, फ्रंट व रियर बंपर और अलग हेडलैम्प व टेललैम्प मिलेंगे। हालांकि इसके प्लेटफॉर्म, इंजन ऑप्शन और ज्यादातर बॉडी पैनल्स वैगनआर वाले ही होंगे।

मारुति की लाइनअप में यह मल्टी परपज व्हीकल्स (MPV) अर्टिगा से नीचे रहेगी। मारुति नई सात सीटर वैगनआर को Renault Triber MPV और Datsun Go+ MPV के मुकाबले लॉन्‍च करेगी।इससे पहले पिछले साल खबर आई थी कि नई सात-सीटर Wagon R को एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के प्रीमियम NEXA डीलरशिप के जरिये सेल किया जाएगा, क्योंकि बाजार में मौजूद वैगनआर की बिक्री लगातार घट रही है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: ..तो ऐसा होगा भव्य राम मंदिर
Next: जानें, कितना पैसा पाते हैं रेसलर्स

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.