Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

Iodine: शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है आयोडीन

October 22, 2020
Iodine

Iodine: डॉ. भारत भूषण ने कहा है कि शिशु के लिए आयोडीन की भूमिका गर्भावस्था के दौरान मां के पेट से ही शुरू हो जाती है। इसलिए आयोडीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।


Iodine
Iodine: आयोडीन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित : डॉ. नेपाल सिंह

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। Iodine: आयोडीन की भूमिका गर्भकाल से ही शुरू हो जाती है। मां के शरीर में आयोडीन की कमी से पैदा होने वाले बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो सकता है।

आयोडीन की कमी से बच्चे ऐसे पैदा होते हैं, जिनकी सीखने की क्षमता कम होती है। और मंद बुद्धि का शिकार हो जाते हैं। आयोडीन के महत्व को समझने और इसकी कमी से संबंधित विकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए 21 अक्टूबर को दुनिया भर में आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है।

आयोडीन की कमी का मुख्य परिणाम घेंघा रोग

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि शरीर में आयोडीन की कमी से मुख्य रूप से घेंघा रोग होता है। इसमें गला फूल जाता है। अमीनो एसिड के साथ मिलकर आयोडीन थायरॉयड ग्रंन्थि को हार्मोन का उत्पादन करने की ताकत देती है।

यह हार्मोन शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। आयोडीन की कमी से थायरायड अनियंत्रित हो जाता है। शरीर में आयोडीन की कमी मानसिक गतिविधियों को अवरुद्ध करती है। वहीं आयोडीन की पर्याप्त मात्रा होने पर मन शांत रहता है। तनाव कम होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर

उन्होंने बताया कि कोविड काल में हमें यह जानना जरूरी है कि अन्य विकारों के अलावा शरीर में आयोडीन की कमी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है। चुस्त दुरुस्त रहने और बीमारियों से बचे रहने के लिए शरीर में आयोडीन की संतुलित मात्रा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ. सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आशा और एएनएम को आयोडीन का महत्व समझाया जाएगा।

बच्चे के शारीरिक विकास पर असर

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण का कहना है कि आयोडीन शिशु के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, गर्भकाल में मां में आयोडीन की कमी से पैदा होने वाले बच्चे का शारीरिक विकास भी पूरा नहीं हो पाता।

दरअसल, भ्रूण के समुचित विकास के लिए आयोडीन एक जरूरी पोषक तत्व है। यह शिशु के दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभाता है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम भी आयोडीन करता है।

आयोडीन की कमी के लक्षण

कमजोरी होना। वजन बढ़ना। थकान महसूस होना। त्वचा में रूखापन। बाल झड़ना। दम घुटना।
नींद अधिक आना। माहवारी अनियमित होना। हृदय गति धीमी होना। यादाश्त कमजोर होना। शरीर में आयोडीन की कमी न होने पाए, इसके लिए आयोडाइज्ड नमक का प्रयोग करें।

एक ग्राम नमक में करीब 77 माइक्रो ग्राम आयोडीन होता है। इसके अलावा आलू, दूध, अंडा, दही, स्ट्राबेरी और केला भोजन में शामिल करने से आयोडीन की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Rajya Sabha TV: अच्छे दिनों की आस में बस नौकरी ही खोइए
Next: Tejashwi Yadav: ये जनसैलाब कुछ कहता है…

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.