Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

International Women’s Day 21: महिला सशक्तिकरण कितना जरूरी?

March 9, 2021
International Women's Day 21

International Women’s Day 21: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर देश भर में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए क्‍या जरूरी है, जानते हैं इस रिपोर्ट में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

International Women’s Day 21: वैश्विक पटल पर भी छा गई हैं महिलाएं

दिल्ली। International Women’s Day21: क्रिएटिव फिल्म डायरेक्टर एवं सीनियर जर्नलिस्ट सुनील पाराशर ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण पर जोर दिए जाने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के नेतृत्व को एक पहचान और सम्मान देने का अवसर है। क्योंकि महिलाओं ने वैश्विक पटल पर भी अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। यह संपूर्ण समाज के लिए एक आदर्श है।

वह भारतीय संस्कृति फाउंडेशन, स्वास्तिक संकल्प संस्था और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय संस्कृति फाउंडेशन के कलाकारों ने मां सरस्वती की वन्दना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने सामाजिक सेवा, योग, शिक्षा, सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष संघर्षशील महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत लीना सुमित सचदेवा ने कहा कि महिलाएं ही समाज का दर्पण हैं। महिलाओं से ही घर परिवार में संस्कार और शिक्षा का आरंभ होता है। इसीलिए माता को प्रथम गुरु कहा गया है।

नारी शक्ति का वर्णन शास्त्रों में भी

स्वास्तिक संकल्प संस्था के अध्यक्ष चेतन चौबे ने कहा कि नारी शक्ति का वर्णन शास्त्रों में भी देवी स्वरूप में किया गया है। वर्तमान युग में भी नारी सशक्तिकरण से ही समाज को उन्नत दिशा मिलेगी।

सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने कहा कि पिछले वर्ष वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। इस महामारी के दौर में महिलाओं ने भी कोरोना योद्धा के रूप में अग्रिम पंक्ति में मानवीय सेवा की मिसाल भी पेश की।

सम्मान पत्र और गंगाजल

अनीता वशिष्ट, डॉ. सोनू राउत, श्रीमती अंशु गौतम, मुक्ता मुखर्जी और प्रकाश राठौर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम आयोजक मानवी वशिष्ठ, पं. मनोज गौतम, पं. बालकृष्ण शास्त्री ने उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मान पत्र और गंगाजल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

लाइफ केरी ऑन कि जनरल सेकेट्री मुमताज, चन्द्रशेखर जोशी, योगी रजनीश सहित नगर के गण्यमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय संस्कृति फाउण्डेशन की अध्यक्ष मानवी वशिष्ट, परिषद के प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Election discussion: बंगाल में भाजपा को बाहरी साबित करने की रणनीति
Next: Election knock: नामांकन-पत्र में गलत जानकारी दी तो सजा

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.