Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय

IND vs NZ: चर्चा में है सूर्या का विश्व रिकॉर्ड

November 21, 2022
IND vs NZ

IND vs NZ: दूसरे टी 20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को भारत ने 65 रनों के अंतर से हरा दिया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 111 रनों की शतकीय पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। सूर्या ने 11 चौके और सात छक्के लगाए। बाउंड्री के रन की बात करें तो महज 18 गेंदों पर ही सूर्या ने 86 रन बना दिए। सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से भी नवाजा गया है।

IND vs NZ:  सूर्यकुमार ने 32 गेंद में जड़ दिए 50 रन

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IND vs NZ:  सूर्यकुमार ने पहले तो 32 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था, जबकि 49 गेंद पर शतक ठोक दिया। यानी उन्होंने दूसरे 50 रन सिर्फ 17 गेंद में बना लिए थे। न्यूजीलैंड की टीम यह मैच 65 रनों से हारी। मतलब जितने रन सूर्यकुमार ने अपनी पारी की आखिरी 17 गेदों पर बनाए थे। न्यूजीलैंड उससे 15 रन ज्यादा यानी 65 रनों से यह मुकाबला हारी है।

सूर्या ने इस साल 30 पारियों में 47.95 की औसत से 1151 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.37 रहा। सूर्या ने एक साल में 9 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी किसी भी भारतीय बल्लेबाज की टी20 क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी पारी है।

सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम

टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने इसी साल दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे। आखिरी के 5 ओवर में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में आखिरी के 5 ओवर में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस साल वेस्टइंडीज दौरे से पहले टी20 क्रिकेट में आखिरी के 5 ओवर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। युवराज ने एक बार 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया था। मगर एशिया कप 2022 से अब तक ऐसा 6 बार हो चुका है। सूर्या ने 3, हार्दिक पंड्या ने 2 और विराट कोहली 1 बार ऐसा करने में सफल रहे हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे ज्यादा स्कोर

विराट कोहली 122, रोहित शर्मा 118, सूर्यकुमार यादव 117, सूर्यकुमार यादव 111, रोहित शर्मा 111। सूर्यकुमार यादव का नाम हर क्रिकेट फैन की जुबां पर है। उनके शॉट और उनके खेलने का अंदाज दूसरों से जुदा है। यही वजह है कि उन्हें रोक पाना फिलहाल किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन हो गया है।

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी कुछ ऐसा ही किया था। सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 111 रन ठोक कर भारत को जीत दिलाई थी। जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत हो रही थी, वहां सूर्यकुमार ने 7 छक्के और 11 चौके लगा दिए।

पूर्व कप्तान विनायक माने ने खोला सूर्या का राज

आखिर कैसे सूर्यकुमार यादव मुश्किल पिच पर भी शानदार शॉट खेल लेते हैं? सूर्या का ये राज उनके दोस्त और पूर्व कप्तान विनायक माने ने खोला है। विनायक माने मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। ये खिलाड़ी कॉर्पोरेट क्रिकेट में सूर्यकुमार का कप्तान रह चुका है।

उस समय सूर्या 18 साल के थे। उस समय सूर्यकुमार बीपीसीएल की टीम में शामिल हुए थे। और उसी समय वहां कैप्टन विनायक माने ही थे। विनायक माने के मुताबिक, 2014-15 में सूर्यकुमार यादव ने काफी कुछ बुरा समय देखा था। इसी दौर में उनसे मुंबई की टीम की कप्तानी छीन ली गई थी। कुछ मैचों के लिए भी वह ड्रॉप कर दिए गए थे।

पारसी जिमखाना में ट्रेनिंग करते हैं सूर्यकुमार

ऐसे बुरे वक्त में मुंबई के पारसी जिमखाना क्लब ने उन्हें सहारा दिया। विनायक माने ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव जब भी भारतीय टीम, मुंबई के लिए नहीं खेल रहे होते हैं तो वो पारसी जिमखाना में जरूर आते हैं। वहां वह युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताते हैं। और उनके साथ खेलते भी हैं।

सूर्यकुमार यादव ने इसी मैदान पर अपने शॉट को संवारा है। आज जिन शॉट का किसी गेंदबाज के पास जवाब नहीं है, उनका ककहरा सूर्यकुमार यादव ने पारसी क्लब में ही पढ़ा है। सूर्यकुमार यादव के दोस्त और पूर्व कप्तान विनायक माने का कहना है कि वह उन्हें पहले से ही स्कूप शॉट खेलते हुए देख रहे हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Horrible road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने 18 को रौंदा, आठ की मौत
Next: Meta’s Facebook: आपकी भावनाओं से खेलती है उनकी तकनीक

Related Stories

Iran Drone Swarm Technology
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran Drone Swarm Technology: क्या ड्रोन स्वार्म बदल देंगे आधुनिक युद्ध का भविष्य?

infopost June 27, 2026 0
Benjamin Netanyahu Democracy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Benjamin Netanyahu Democracy: क्या सत्ता बचाने के लिए बदल रहे हैं नेतन्याहू लोकतंत्र के नियम?

infopost June 27, 2026 0
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.