Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राज्यों से ...

report: मोतिहारी में NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक

infopost August 2, 2023
WhatsApp Image 2023-08-02 at 11.46.33 AM

District level committee meeting related to NCORD in Motihari

report: सहायक औषधि नियंत्रक, मोतिहारी द्वारा अवैध दवाओं के विरूद्ध की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया
report: मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी

हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी।

चर्चा के क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मोतिहारी द्वारा जिला पुलिस द्वारा विगत माह मे NDPS ACT के तहत की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित सहायक औषधि नियंत्रक, मोतिहारी द्वारा अवैध दवाओं के विरूद्ध की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया। साथ ही, बैठक में उपस्थित केन्द्रीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र मे अवैध ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक की कार्यवाही के क्रम में समीक्षोपरान्त यह निर्देश दिया गया कि बैठक में उपस्थित सभी हितधारक आपसी समन्वय स्थापित कर आसूचना का आदान प्रदान कर मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

द्वितीय, चतुर्थ एवं पंचम बिन्दुओं पर चर्चा के क्रम में उपस्थित सदस्यों द्वारा यह प्रतिवेदित किया गया कि जिले मे विगत माह मे अवैध अफीम एवं गांजा की खेती का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। बैठक की कार्यवाही के क्रम में समीक्षोपरान्त यह निर्देश दिया गया कि सभी हितधारक अवैध अफीम एवं गांजा की खेती पर सतत निगरानी रखते हुए ससमय विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। चर्चा के क्रम में मादक पदार्थ के अवैध व्यापार, उपभोग एवं इसके दुष्प्रभाव पर नियंत्रण के निमित्त व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया । जिलास्तरीय टीम गठित कर सभी नशामुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्रों का पर्यवेक्षण कराना सुनिश्चित किया जाए। सहायक औषधि नियंत्रक, मोतिहारी को अगली बैठक मे सभी प्रतिबंधित दवाओं की सूची बैठक की कार्यवाही में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित सदस्यों द्वारा यह प्रतिवेदित किया गया कि Narcotics Control Bureau का कोई भी कार्यालय मोतिहारी जिला मे नहीं है । मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई मे Narcotics Control Bureau एक महत्वपूर्ण हितधारक है एवं मोतिहारी जिला मे उनके कार्यालय की उपलब्धता से प्रभावी समन्वय स्थापित करने मे काफी सहायता मिलेगी। बैठक की कार्यवाही के क्रम में इस संबंध में आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया गया ।

सिविल सर्जन, मोतिहारी को जिले में कार्यरत सभी नशामुक्ति एवं पुर्नवास केन्द्रों में प्रभावी व्यवस्था एवं कुशलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी शैक्षणिक संस्थानों मे मादक पदार्थों एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय पर नियमित अंतराल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया ।इस अवसर पर अपर समाहर्ता ,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Nitish Kumar: नीतीश कुमार फूलपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
Next: road jam: मोतिहारी में रोड जाम से निजात के लिए होगी कार्रवाई

Related Stories

CJP Protest
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

CJP Protest: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब

infopost October 2, 2026 0
रोडवेज कर्मचारी चुनाव
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

रोडवेज कर्मचारी चुनाव: गिरिजा तिवारी अध्यक्ष चुने गए

infopost September 26, 2026 0
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन: डॉ. सरस्वती गौड़ को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

infopost September 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.