Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • तकनीक
  • ताजा तरीन

Hydroponics Technique: बिना मिट्टी के सब्जियों की खेती

July 23, 2022
Hydroponics Technique

Hydroponics Technique: खेती किसानी पर चर्चा के क्रम में आज हाइड्रोपोनिक्स यानी “जलीय कृषि” की चर्चा करेंगे। जीवन तकनीक के तहत डायरेक्ट-टू-मोबाइल यानी D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को समझेंगे। इसके साथ जानेंगे ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान को, जिनका आज निधन हो गया।

Hydroponics Technique: खेती करने के लिए जमीन या मिट्टी की आवश्यकता नहीं

आईपी न्यूज डेस्क


Hydroponics Technique: हाइड्रोपोनिक्स शब्द दो शब्दों के मेल से बना है। हाइड्रो अर्थात् पानी और पोनिक्स यानी कार्य। इस विधि से खेती करने के लिए जमीन या मिट्टी की आवश्यकता नहीं होती। शायद इसीलिए इसे “जलीय कृषि” भी कहते हैं। नाम के विपरीत जलीय कृषि से पानी की बचत भी होती है। आप सोच रहे होंगे कि जमीन ही नहीं होगी तो पेड़-पौधे कहां खड़े हो पाएंगे और उनको पोषक तत्व कहां से मिलेंगे?

लेकिन इस तकनीक में पौधों को खड़ा करने के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाता है। पोषक तत्वों के लिए एक विशेष प्रकार का घोल बनाया जाता है। पानी, कंकड़-पत्थर और बालू में उगाए गए पौधों में इस घोल की कुछ ही बूंदें 15 दिनों के अंतराल पर डाल देते हैं। इस तकनीक से उगाई गई सब्जियां और अन्य फसलों में बीमारियों का खतरा बहुत कम होता है। क्योंकि अधिकतर बीमारियां मिट्टी से ही आती हैं। इस तकनीक से पानी बचता है, क्योंकि फसल जल्दी तैयार हो जाती है। सब्जियां अधिक पौष्टिक भी होती हैं।

बिना इंटरनेट स्मार्टफोन पर चलेंगे वीडियो

Direct-to-Mobile i.e. D2M: डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन यानी DoT और देश का पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती मिल कर एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिसके जरिये आपके स्मार्ट फोन पर लाइव वीडियो बिनी किसी इंटरनेट कनेक्शन के चलाए जा सकेंगे। आखिर कैसे बिना इंटरनेट डायरेक्ट मोबाइल पर होगा वीडियो का प्रसारण? इसी को समझते हैं कि कैसे मोबाइल यूजर की दुनिया बदलने वाली है।

डायरेक्ट-टू-मोबाइल ब्रॉडकास्ट यानी D2M का मतलब है वीडियो और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट को सीधे आपके मोबाइल फोन पर ब्रॉडकास्ट करना या प्रसारित करना। इसके जरिये बिना इंटरनेट, केबल या DTH के आपके मोबाइल फोन पर सीधे न्यूज, वेब सीरीज या सीरियल और फिल्मों आदि के वीडियो प्रसारण संभव हो पाएंगे। यह कुछ उसी तरह होगा जैसे लोग अपने फोन पर एफएम रेडियो सुनते हैं। क्योंकि फोन का रिसीवर रेडियो फ्रीक्वेंसी में बदलाव कर देता है।

माना जा रहा है कि D2M टेक्नोलॉजी मोबाइल यूजर की दुनिया बदल देगी।वे बिना कोई मोबाइल इंटरनेट डाटा खर्च किए वीडियो ऑन डिमांड यानी वीओडी या ओटीटी कंटेंट सीधे अपने स्मार्टफोन पर पा सकेंगे। य​ह सुविधा बेहद कम कीमत में उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण इलाकों  के वे लोग बिना बफरिंग वीडियो कंटेंट देख पाएंगे, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है।इसका सबसे बड़ा फायदा टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को हो सकता है।

नहीं रहे ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान 

Dipesh Bhan: भाभीजी घर पर हैं सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का निधन हो गया। उनकी मौत क्रिकेट खेलने के दौरान हुई। मौत के कारण का अभी पता नहीं चला है। 41 साल के दीपेश की 3 साल पहले शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। दीपेश भान पिछले सात वर्षों से ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अपने किरदार से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे।

वह बॉलीवुड फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी नजर आ चुके हैं। इसी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा दीपेश भान ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई टीवी शो में अपने अभिनय से फैंस के बीच जगह बना चुके थे। अभिनेता आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में भी वह नजर आ चुके हैं।

 

 

 

 

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: infopost news bulletin 23j: भारत ने वेस्टइंडीज को तीन रनों से हराया
Next: News Update 24J: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के संकेत, कच्चे तेल में गिरावट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.35.28 AM (1)
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.