हीरालाल प्रसाद। Honor to Waheeda Rehman :
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 69 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा, वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करते हुए मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैं वहीदा रहमान को बधाई देती हूं।
Honor to Waheeda Rehman : राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में वहीदा रहमान की फिल्मों में उनके शानदार भूमिकाएं और जीवन के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा— वहीदा रहमान ने अपनी कला और व्यक्तित्व के जरिए भारतीय सिनेमा में उंचा मुकाम हासिल किया। राष्ट्रपति ने कहा अपनी फिल्म में उन्होंने बेड़ियां तोड़ने वाली महिलाओं की शानदार भूमिका निभाई है।
Honor to Waheeda Rehman : विदित हो कि पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने वहीदा रहमान का नाम प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया था।
वहीदा रहमान ने 1956 में आई गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी में मशहूर अभिनेता देवानंद के साथ अपनी फिल्म करियर प्रारंभ किया था। पांच दशक से अधिक अपने बेमिसाल करियर के दौरान उन्होंने फिल्म प्यासा, कागज़ के फूल और चौदहवीं का चांद सहित अनेक फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।


