Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...

Haryana Assembly Polls: कभी भी हो सकती है चुनाव की घोषणा

infopost August 13, 2024
Haryana Assembly Polls

Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी दो दिन के हरियाणा दौरे पर थे। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।

Haryana Assembly Polls: विधासभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 तक

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम कभी भी जारी किया जा सकता है। विधासभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को पूरा हो रहा है। उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है। ऐसे में चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं। इस बार कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला वोटर हैं।

प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय हरियाणा के दौर पर था। मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश

चुनाव आयोग ने बैठक में हरियाणा में जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी निष्पक्षता, स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को कहा गया है कि प्रलोभन मुक्त मतदान प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को अवैध शराब, रुपयों का लेन-देन और ड्रग्स को रोकने के दिशा निर्देश भी दिए हैं।

चुनाव आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी शामिल हैं। वे सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दौरान चुनाव आयोग की टीम ने आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा, सीपीआई (एम), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) जैसे राष्ट्रीय और राज्य दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

राजनीतिक दलों ने उठाए ये मुद्दे

Haryana Elections

चुनाव आयोग की टीम ने बताया कि राजनीतिक दलों ने कई मुद्दे उठाए हैं, जिनमें सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान केंद्रों के बीच की दूरी कम करने और बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सुविधाओं में सुधार करने का अनुरोध किया गया है।

 

आयोग के मुताबिक, 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता घर से वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा 40 प्रतिशत बेंचमार्क विकलांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं को वोट देने का विकल्प दिया जाएगा। भारतीय चुनाव आयोग की टीम दो दिन चंडीगढ़ में रही। इस दौरान कई अहम फैसले किए गए।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 को

आयोग की टीम ने फैसला किया है कि अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित कर दी जाएगी। उसकी एक प्रति मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। टीम ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि चुनाव तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाए। हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त पंकज अग्रवाल के साथ डीईओ और एसपी ने आयोग के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी।

चुनाव आयोग की टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू शामिल थे। वह सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। आयोग की टीम ने आम आदमी पार्टी यानी आप, भाजपा, सीपीआई एम, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जेजेपी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Curvy Glam: भारत का पहला प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट शो “कर्वी ग्लैम”
Next: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म के खिलाफ मोतिहारी में विहिप करेगा प्रदर्शन

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.