Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • खेल पोस्ट

अमन सक्सेना के मार्गदर्शन में चमके फर्रुखाबाद के हरिओम शुक्ला

Sajid1 M Sajid December 29, 2025
Modern Daily Podcast YouTube Thumbnail (3)

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में फर्रुखाबाद जिले के लिए गर्व का पल तब आया जब महावीरगंज (नितगंजा) निवासी हरिओम शुक्ला ने ग़ज़ब गाजियाबाद टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। नोएडा में हुई नीलामी में ग़ज़ब गाजियाबाद ने हरिओम शुक्ला को 40 हजार रुपये में खरीदा था और उन्होंने टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। 27 दिसंबर 2025 को खेले गए यूपी कबड्डी लीग के मुकाबले में ग़ज़ब गाजियाबाद ने यमुना योद्धा को 56–28 के बड़े अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस एकतरफा मुकाबले में लेफ्ट कार्नर डिफेंडर हरिओम शुक्ला का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने मजबूत डिफेंस और सटीक रणनीति से विरोधी टीम को लगातार दबाव में रखा। हरिओम की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के फाउंडर संभव जैन ने खुलकर बधाई दी. वहीँ लीग के को-ओनर और रूस इंटरनेशनल खिलाड़ी अमन सक्सेना, जो सिखत्तर भंजन के निवासी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, ने कहा कि हरिओम जैसे मेहनती खिलाड़ी ही उत्तर प्रदेश कबड्डी का भविष्य हैं। हरिओम शुक्ला ने भी बताया कि अमन सक्सेना का उनके करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा है और वह हमेशा उन्हें बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन और सहयोग देते रहे हैं, चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर। नोएडा में हुई नीलामी के बाद हरिओम के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव और जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव ने फोन पर उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी हरिओम का नाम नीलामी में शामिल था, लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। हरिओम ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से कबड्डी खेल रहे हैं और वर्तमान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से एमपीएड की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता के मित्र संजय गुप्ता, चाचा प्रिंस शुक्ला, सचिव कुलदीप यादव और कानपुर विश्वविद्यालय के कोच धर्मेंद्र को दिया, जिन्होंने उन्हें कबड्डी की बारीकियां सिखाईं। बेटे की इस उपलब्धि से मां कंचन शुक्ला बेहद खुश हैं। वहीं बड़े भाई शिवम शुक्ला ने फोन कर बधाई दी और बड़ी बहन पूर्णिमा शुक्ला भी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रही हैं। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे हरिओम पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हरिओम शुक्ला का सपना प्रो कबड्डी लीग में खेलना है और जिस तरह से वह यूपी कबड्डी लीग में प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे यह सपना साकार होता नजर आ रहा है। ग़ज़ब गाजियाबाद की यह जीत और हरिओम का प्रदर्शन फर्रुखाबाद जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

About Author

Sajid1

M Sajid

editor

Md Sajid एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने TV 100 News, NUBT News और Eros Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दों की समझ और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा संचालित ABC WORLD HINDI YouTube चैनल को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसके लिए उन्हें YouTube Silver Play Button से सम्मानित किया गया। वे लगातार सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

“सच्ची खबर, निष्पक्ष सोच और जनता की आवाज़ को मंच देना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य है।” – Md Sajid

See author's posts

Post navigation

Previous: Thakur Vishwanath Shahdeo: जिसने अंग्रेजों को रांची से भगाया
Next: Cunning gang: घर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

Related Stories

India Pakistan Final
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल पोस्ट
  • ताजा तरीन

India Pakistan Final: पाकिस्तान पर भारत की पकड़ मजबूत

infopost October 3, 2026 0
Asian Games Hockey Gold
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल पोस्ट
  • ताजा तरीन

Asian Games Hockey Gold: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

infopost October 3, 2026 0
ODI World Cup 2027
  • खेल पोस्ट
  • ताजा तरीन

ODI World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को

infopost October 2, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.