Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

पटना में मछुआरा समाज ने विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष बनने पर हरि सहनी का किया अभिनंदन

ohm verma August 22, 2023
hari sahni in patna

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। hari sahni in patna:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का मछुआरा समाज ने अभिनंदन किया। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा द्वारा हरि सहनी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए समाज के लोगों ने कहा कि आजादी के बाद से बिहार में मछुआरों को पहली बार बड़ा सम्मान मिला है।

भाजपा की ओर से यह सम्मान सभी मछुआरों का

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए हरि सहनी ने कहा कि भाजपा द्वारा दिया गया यह सम्मान केवल एकमात्र मेरा नहीं बल्कि बिहार के सभी मछुआरों का है। उन्होंने कहा कि अब तक पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन किया हूं और आगे भी करूंगा।

भगवान लाल सहनी को भी सम्मानित कर चुकी है भाजपा

सहनी ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा, भगवान लाल सहनी को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष बनाकर निषाद समाज को सम्मानित कर चुकी है। सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में तंज कसते हुए हरि सहनी ने कहा कि देवघर कांवड़ लेकर बहुत लोग जाते हैं, लेकिन सच्चे हृदय से गए शिवभक्तों की मनोकामना जरूर पूर्ण होती है।

hari sahni in patna

विकास के नाम पर वोट देने की अपील

hari sahni in patna: हरि सहनी ने कहा कि बिहार में शुरू से ही जाति और पार्टी के नाम पर राजनीति होती रही है। लेकिन इसका फायदा नेताओं को तो मिल जाता है, लेकिन उसका लाभ न प्रांत को मिलता है और न समाज को मिलता है। उन्होंने लोगों से विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज त्रेता हो या द्वापर हो या आज कलयुग हो, मल्लाह धर्म के साथ, न्याय के साथ और राष्ट्र के साथ रहा है। आज जब राष्ट्र की बात आती है तो सभी के हृदय में एकमात्र चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नजर आता है। उन्होंने कहा कि आज हरि सहनी मल्लाहों के नाम पर आया है तो काम भी मल्लाहों के लिए करूंगा न कि अपने लिए।

समारोह की अध्यक्षता ललन सहनी ने की

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज भूषण निषाद, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल,भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, कैप्टन कमलेश सहनी, नीलम सहनी, अशोक सहनी,अंजनी निषाद, प्रदीप निषाद राजकुमार सहनी, अजय निषाद, प्रेम निषाद मोहन निषाद अनिल सहनी, नागेंद्र सहनी लालबाबू साहनी संजय चौधरी सुनील चौधरी नवीन सहनी सुरेंद्र सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Tej Sapru: मिलिए फिल्म “चट्टान” के मुन्ना भाई तेज सप्रू से
Next: भाजपा नेता घटिया और गन्दी मानसिकता के शिकार : राजद

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.