Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Hanuwantiya island: जानें, किसे कहते हैं मध्य प्रदेश का गोवा

December 2, 2020
Hanuwantiya island

Hanuwantiya island: समुद्र की तरह दिखने वाला यह महा जलाशय इंदिरा सागर का बैकवॉटर है। इस बैक वाटर में 27 छोटे बड़े टापू हैं। उनमें से एक हनुवंतिया टापू को छह साल पहले मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hanuwantiya island: हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव की तैयारी

चंद्रशेखर महाजन

Hanuwantiya island: कोरोना के भय और किसानों के देशव्यापी प्रदर्शन की खबरों से आप थक गए होंगे। पक गए होंगे। कोरोना संकट काल में पर्यटन पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब आपको खुश करने के लिए एक वजह मिल गई है। क्योंकि अब पर्यटन को अनुमति मिल गई है।

इसलिए आज हम आपको ले चल रहे हैं मध्य प्रदेश का गोवा कहे जाने वाले खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर। अब यहां धीरे-धीरे पर्यटकों की हलचल बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी दिसंबर में होने वाले जल महोत्सव की तैयारियों पर शासन से चर्चा की है।

कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन

उम्मीद की जा रही है कि कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए जल्दी ही यहां पर जल महोत्सव शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।

समुद्र की तरह दिखने वाला यह महा जलाशय इंदिरा सागर का बैकवॉटर है। इस बैक वाटर में 27 छोटे बड़े टापू हैं। उनमें से एक हनुवंतिया टापू को छह साल पहले मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया था।

वीरान हो गया था टापू

डेवलप होने बाद से देश प्रदेश से पर्यटक यहां आते हैं। अभी कोरोना संक्रमण के कारण यहां टापू वीरान हो गया था। पर अब फिर से यहां पर्यटक आने लगे हैं। पर्यटन विभाग ने वाटर एक्टीविटी में क्रूज के साथ बनाना राईड्स, जेटी, जलपरी और स्पीड बोट का विकल्प उपलब्ध कराया है।

यहां आने वाले पर्यटक इसका आनंद लेते हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से पर्यटकों की संख्या कम ही थी पर अब धीरे धीरे लोग यहां आने लगे हैं। यहां आने वाले पर्यटक हनुवंतीय टापू की तुलना गोआ से करते हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Guru Nanak: पंजाब के लोगों पर पड़ा गुरु नानक का प्रभाव
Next: Dr. Bhimrao Ambedkar: अछूतोद्धार के नायक डॉ. भीमराव अंबेडकर

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.