Grand Diwali Expo: परंपराओं के उत्सव दीपावली के शुभ अवसर पर नोएडा शहरवासियों के लिए “आर्ट एण्ड क्राफ्ट विकास संस्थान की ओर से दस दिवसीय ग्रैंड दीवाली एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
Grand Diwali Expo: शिल्पकला, व्यंजन और संस्कृति की झलक
इंफोपोस्ट न्यज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Grand Diwali Expo: एक्सपो का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सायं चार बजे राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र कुमार कश्यप करेंगे। यह एग्जीबिशन कम सेल प्रदर्शनी है जो 10 से 20 अक्टूबर तक रामलीला मैदान, नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21-ए में आयोजित की जाएगी।
प्रदर्शनी में शहरवासियों को शिल्पकला, व्यंजनों एवं संस्कृति को एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिलेगा। भारत के सभी प्रान्तों से सिद्धहस्त हस्तशिल्पी, बुनकर एवं उद्यमी भाग ले रहे हैं। जो अपने उत्कृष्ट एवं मनमोहक उत्पादों की बिक्री एवं उनका प्रदर्शन करेंगे।
कलकत्ता एवं बनारस की साड़ियाँ, भदोही का कारपेट
जैसे कलकत्ता एवं बनारस की साड़ियाँ, भदोही का कारपेट, लखनऊ के चिकन के चिकन परिधान, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की ब्लू आर्ट पोटरी, आगरा का मारवल, राजस्थानी जूतियाँ, हैदरावाद एवं उड़ीसा के रियल पर्ल, घरों एवं पार्कों को सजाने के लिए सजावटी आईटम, टेराकोटा एवं बेडशीट आदि अन्य सैकड़ों उत्पाद की बिक्री एवं प्रदर्शन करेंगे। जो मार्केट से काफी कम मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण अनेक प्रकार की साड़ियाँ हैं। भारत के सभी प्रान्तों की साड़ियाँ देखने को मिलेंगी। प्रदर्शनी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिसमें 250 से अधिक यूनिट भाग ले रही हैं।
भव्य फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजन भी होंगे
भव्य फूड कोर्ट भी होगा जिसमें भारत के अनेक भागों से अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी होंगे जिनका शहरवासी लुत्फ उठा सकेंगे। कई स्वादिष्ट व्यंजन ऐसे होंगे जो आम जनता से दूर 5 स्टार होटल की तरह होंगे। जिनका स्वाद चखने का अवसर मिलेगा!
संध्या के समय प्रति दिन भारत के विभिन्न प्रान्तों के मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम और छोटे झूले भी लगाए जाएंगे।
प्रदर्शनी में पूरे परिवार के लिए शॉपिंग और मनोरंजन
इस प्रकार प्रदर्शनी में पूरे परिवार के लिए शॉपिंग, मनोरंजन एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का एक ही स्थान पर संगम होगा। आयोजन समिति का शहरवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर शॉपिंग करें, ताकि इसमें प्रतिभाग कर रहे शिल्पियों एवं बुनकरों की आय और उनका मनोबल बढ़े।
“आर्ट एण्ड क्राफ्ट विकास संस्थान” पिछले 30 वर्ष से भारत के अनेक महानगरों, मुम्बई, दिल्ली, कलकत्ता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, नासिक आदि शहरों में ऐसे विपणन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से वंचित हुनरमंद व्यक्तियों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का मौका मिलता है।


