Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Film ‘Parastri’: दिल्‍ली आए फिल्म ‘परस्त्री’ के नेपाली कलाकार

infopost June 29, 2023
Film 'Parastri'

Film ‘Parastri’: ब्लैक एंड व्हाइट युग से ही बॉलीवुड बेवफाई और एक्स्ट्रा मार्शल अफेयर्स पर फिल्में बनाता रहा है। सेंसिटिविटी मीटर आरके नारायण का उपन्यास है। इसी पर आधारित गाइड फिल्म गाइड राजू (देव आनंद) और एक वेश्या की बेटी रोजी (वहीदा रहमान) के बीच संबंधों की पड़ताल करती है। इसी प्रकार ‘पति पत्नी और वो’, ‘अर्थ’, ‘सिलसिला’ आदि तमाम फिल्‍में समाज में विवाहेतर संबंधों पर नजर डालती हैं। लेकिन दावा किया गया है कि परस्‍त्री फिल्‍म में एक नई कहानी है। 

Film ‘Parastri’: हिंदी और नेपाली भाषाओं में रिलीज़ होगी परस्‍त्री 

श्रीकांत सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Film ‘Parastri’: भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में जल्द रिलीज़ होने जा रही इरॉटिक थ्रिलर फ़िल्म ‘परस्त्री’ भारत और नेपाल के साझा प्रयासों से निर्मित फ़िल्म है। हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही इस फ़िल्म में दोनों देशों के कई कलाकारों व तकनीशियनों ने काम किया है। 

बता दें कि मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, विवाहेत्तर संबंधों से पैदा होने वाली परेशानियों, प्यार में मिलने वाले धोखे और काम वासना की पृष्ठभूमि में रची गई फ़िल्म ‘परस्त्री’ के प्रमोशन के लिए नेपाली कलाकार दिल्ली के पीवीआर प्लाजा पहुंचे और एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर फ़िल्म का प्रचार किया। 

अभिनेत्री शिल्पा मास्के की ‘परस्त्री’ में मुख्य भूमिका 

‘परस्त्री’ में मुख्य भूमिका ‘मिशन इंपॉसिबल’ एवं अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ में काम कर चुकी अभिनेत्री शिल्पा मास्के की है। इसके अलावा कोशिश छेत्री और गौरव बिष्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शर्मीला पाण्डे  और पुष्पाराज टी. न्यौपाने निर्मित फ़िल्म को डीएस डिजिटल और नेन्दी क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। 

फ़िल्म‌ के लेखक हैं दीपेंद्र के. कनाल और फ़िल्म का निर्देशन सूरज पाण्डे ने किया है। मीडिया से मुखातिब नेपाली अभिनेत्री शिल्पा मास्के ने हिंदी-नेपाली में रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘परस्त्री’ में काम करने का मौका मिलने पर ख़ुशी जताई है। 

फ़िल्म में रहस्य और रोमांच के भरपूर तत्व

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि परस्त्री हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज़ होने जा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि नेपाली दर्शकों के साथ-साथ भारतीय दर्शकों को भी यह फ़िल्म बहुत पसंद आएगी।”

नेपाली अभिनेता गौरव बिष्ट ने कहा, “इस फ़िल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। दोनों देशों के दर्शकों को एक अलहदा विषय पर बनी एक ऐसी फ़िल्म देखने को मिलेगी, जिसमें रहस्य और रोमांच के भरपूर तत्व मौजूद हैं।”

सोचने के लिए मजबूर कर देगी परस्‍त्री

नेपाल में एक से बढ़कर एक फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्देशक सूरज पाण्डे ने कहा कि नेपाल में भी बढ़िया विषयों पर उम्दा फ़िल्में बनती हैं और परस्त्री उसकी एक बेहद बढ़िया मिसाल है। उन्होंने कहा, “यह फ़िल्म अंत तक लोगों की रुचि को बनाए रखेगी और यह फ़िल्म लोगों को कई स्तरों पर सोचने के लिए मजबूर कर देगी।”

नेपाल में ढेरों फ़िल्मों का निर्माण कर चुकीं निर्मात्री शर्मीला पाण्डे  ने कहा, “भारत और नेपाल के बीच को-प्रोड्यूक्शन के तहत बनी परस्त्री फिल्म से दोनों देशों के बीच कला और मनोरंजन के आदान-प्रदान का एक नया सिलसिला शुरू होगा। हमें निरंतर भारत-नेपाल के सहयोग से फ़िल्में बनानी चाहिए। ताकि दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ हों।”

फिल्म परस्त्री 30 जून को होगी रिलीज

Film ‘Parastri’: फिल्म परस्त्री 30 जून, 2023 को‌ रिलीज़ हो रही है। इसे दुनिया भर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। अगर अकेले भारत की बात करें तो देश भर में यह फ़िल्म 350 थिएटरों में रिलीज़ करते की तैयारी की गई है। 

फिल्‍म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का उत्‍साह देख कर यही लगा कि यह फिल्‍म अपने दर्शकों के बीच जरूर कोई करामात करेगी। क्‍योंकि लोग प्रचलित विषयों को नई कहानी के जरिये समझना चाहते हैं। फिल्‍म की पूरी कहानी क्‍या है, यह तो कल सिनेमाघरों में जाने पर ही पता चलेगा। लेकिन फिल्‍म के प्रति उत्‍सुकता जरूर पैदा हुई है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Assault on woman: अब गवाह को धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Next: RRTS Corridor: रैपिडएक्स सेवा के परिचालन को मंजूरी

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.