Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

Female honor: नारी सम्मान और स्वावलंबन का संदेश जन जन तक पहुंचाने की जरूरत

October 23, 2020
Female honor

Female honor: गौतमबुद्ध नगर जिले की महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता लाने के लिए प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Female honor: डीपीएस विचार गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी की अपील

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। Female honor: मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अपील की है कि प्रदेश सरकार की नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाए। ताकि महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।

वह ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के के त्रिपाठी और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने भी विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने महिला कल्याण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। ताकि महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने फैकेल्टी मेंबर्स और दूसरे स्कूलों से आए शिक्षकों से कहा कि छात्र-छात्राओं में संस्कार पैदा करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए महिलाओं से संबंधित मुद्दों को बच्चों के साथ शेयर किया जाना चाहिए।

सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में महिला पुलिस एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित उप क्रीड़ा अधिकारी कुमारी पूनम विश्नोई और एसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा ने बालिकाओं को सेल्फडिफेंस का प्रशिक्षण दिया और उससे संबंधित जानकारी भी दी। प्रशिक्षण अगले तीन दिन तक चलेगा।

प्रशिक्षण में बालिकाओं/लड़कियों को महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी/बचाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती वर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया।

गौरतलब है कि सरकार के मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी एवं जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल.वाई. के नेतृत्व और मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Shaktipeeth : कहां कहां हैं मां दुर्गा के शक्तिपीठ
Next: New Agricultural Law: तो 62 लाख करोड़ का कारोबार होगा अडानी-अंबानी की जेब में?

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.