Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • दिल्ली एनसीआर

E-Rickshaw: ई-रिक्शा दिल्ली की सड़कों पर, नियम ताक पर

infopost August 19, 2023
E-Rickshaw

E-Rickshaw: दिल्ली की सड़कों पर ई रिक्शा जितनी तेजी से सरपट दौड़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से वे नियम भी तोड़ रहे हैं। लेकिन इस ओर ट्रैफिक पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है।

E-Rickshaw: दिल्ली की 236 सड़कों पर ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित

ऋषि तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली (पश्चिमी दिल्ली)। E-Rickshaw: सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की 236 सड़कों पर ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया था। इसके तहत ई-रिक्शा केवल गलियों में चलाए जा सकते हैं। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद, सड़कों पर ई-रिक्शा नियम ताक पर रख कर दौड़ रहे हैं। नजफगढ़ रोड से लेकर उत्तम नगर, द्वारिका मोड़ और कई ​जगह ये रिक्शा सरपट दौड़ते देखे जा सकते हैं।

गौरतलब यह है कि 2014 से अब तक ई-रिक्शों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सड़कों पर इनका मकड़जाल यातायात को न सिर्फ प्रभावित कर रहा है बल्कि सड़क दुर्घटना का सबब भी बनता जा रहा है। आए दिन इनसे महिलाएं और बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।

ई-रिक्शा यातायात संचालन में बाधा

ई-रिक्शा ने जब सड़क पर दस्तक दी थी तो लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की थी। कम दूरी तय करने के लिए लोग ई-रिक्शा का उपयोग कर रहे थे। लेकिन समय के साथ-साथ सड़कों पर बढ़ते ई-रिक्शा यातायात संचालन में बाधा बनने लगे। ये रोड पर सिंग्नल के नियम को भी तोड़ने में आगे होते जा रहे हैं।

पंखा रोड, जनकपुरी रोड, उत्तम नगर रोड, नजफगढ़ रोड आदि पर ये धड़ल्ले से चल रहे हैं। ये ऐसी सड़कें हैं, जहां ई—रिक्शा के कारण रोज एक्सीडेट, लड़ाई और जाम का नजारा सामने आता रहता है। ट्राफिक पुलिस जान कर अनजान बनी रहती है। यातायात पुलिस होर्डिंग्स को भी रात में हटा देती है।

ई-रिक्शा को आड़ा-तिरछा चलाने के साथ चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए और कई बार सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आते हैं। इन प्रतिबंधित सड़कों पर समय-समय पर जगह-जगह यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से होर्डिंग्स लगाए जाते हैं। लेकिन ई-रिक्शा चालक कुछ समय के बाद उन होर्डिंग्स को ही हटा देते हैं।

पंखा रोड और नजफगढ़ रोड पर हालत खराब

नजफगढ़ व पंखा रोड यातायात के लिहाज से काफी व्यस्त सड़कें हैं। इन पर ई-रिक्शों का परिचालन प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, करीब 500 से अधिक ई-रिक्शा रोजाना इन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। अहम बात यह है कि दोनों ही सड़कों पर कई अस्पताल हैं। ई रिक्शा के कारण कभी महिलाएं तो कभी बच्चे घायल होते हैं। और तो और, कई बाईक सवारों के मिरर भी तोड़ दिये जाते हैं।

पंखा रोड पर माता चानन देवी अस्पताल और आर्य अस्पताल समेत तीन और अस्पताल हैं। नजफगढ़ रोड पर आधा दर्जन से अधिक अस्पताल स्थित हैं। इसके अलावा दोनों सड़कों के किनारे सघन आबादी वाली कालोनियां हैं। व्यस्तता के चलते सड़क पर पहले ही वाहनों का दबाव रहता है। ई-रिक्शा के परिचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Movie Ghoomar: कुछ अलग सिखाती है यह फिल्म
Next: चांद पर चहलकदमी को तैयार चंद्रयान—3

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026
WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.09.46 PM
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और यूके संसद में वेदांत व उपनिषदों की शिक्षाओं को रखा दुनिया के सामने, दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

infopost June 15, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.