Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 9, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • कारोबार
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

ई-रिक्शा निर्माता, डीलर और चालक अपनी मांगों को लेकर तालकटोरा स्टेडियम में हुए एकत्रित

Sajid1 M Sajid April 29, 2026
WhatsApp Image 2026-04-29 at 5.05.10 PM (1)

नई दिल्ली। ई-रिक्शा न केवल चालकों के रोजगार का मजबूत आधार हैं, बल्कि शहर के अंतिम छोर तक सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने आज तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में अपनी बात प्रमुखता से कही, उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा। साथ ही, राजधानी के लिए एक समग्र ई-रिक्शा नीति या अलग से विशेष नीति लाने पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने श्री राजीव तुली को यह सारा विषय उनके संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद भी किया।

गौरतलब है की आज ई-रिक्शा निर्माता, डीलर और चालक अपनी मांगों को लेकर राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हुए। इस सेमिनार में दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों और आम जनता के लिए राहत की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। दिल्ली सरकार और इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के बीच कई बड़े फैसलों और प्रस्तावों पर सहमति बनी, जो आने वाले समय में लाखों लोगों को सीधा फायदा पहुंच सकता है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन के चेयरमैन अनूज शर्मा ने कहा की ई-रिक्शा चालकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्थलों के विकास पर सहमति बनी है। इससे न केवल चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारु होगी। इसके अलावा, चालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कर्ज और सब्सिडी जैसी योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में किराया संरचना को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें ई-रिक्शा का न्यूनतम किराया 10 से 20 रुपये के बीच रखने का प्रस्ताव सामने आया। साथ ही, चालकों के लिए यूनिफॉर्म लागू करने पर भी जोर दिया गया, जिसे फेडरेशन की ओर से आधी कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना है।
इस अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचि व चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने इस सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ई-रिक्शा नीति इस तरह बनाई जाएगी जिससे किसी भी चालक का रोजगार प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नीति निर्माण से पहले सभी हितधारकों—ड्राइवर, निर्माता, बैटरी और चार्जर कंपनियों—से चर्चा की जाएगी, ताकि संतुलित और प्रभावी नीति लागू की जा सके। इस मौके पर इलेक्ट्रिक व्हीकल मेनुफेक्चुरर्से सोसाइटी के प्रेसिडेंट अश्वनी सहगल, महासचिव राजीव तुली, वाईस प्रेसिडेंट पवन कक्कड़ और नितिन कपूर ने अपनी बात प्रमुखता से रखी।

About Author

Sajid1

M Sajid

editor

Md Sajid एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने TV 100 News, NUBT News और Eros Times जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। निष्पक्ष रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दों की समझ और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा संचालित ABC WORLD HINDI YouTube चैनल को उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसके लिए उन्हें YouTube Silver Play Button से सम्मानित किया गया। वे लगातार सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

“सच्ची खबर, निष्पक्ष सोच और जनता की आवाज़ को मंच देना ही मेरी पत्रकारिता का उद्देश्य है।” – Md Sajid

See author's posts

Post navigation

Previous: Women’s Reservation: मोदी की राजनीति का सबसे बड़ा हथियार
Next: real Player: हार्मुज में असली खिलाड़ी कौन?

Related Stories

Noida Ramlila
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila: 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन

infopost October 8, 2026 0
Saturn Temple Noida
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Saturn Temple Noida: शनि अमावस्या पर महायज्ञ और भजन संध्या

infopost October 8, 2026 0
Rahul Gandhi Detained
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Detained: दिल्ली में बढ़ा सियासी तनाव

infopost October 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.