Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

कई हत्या के दोषी को 25 साल बाद मिली घातक इंजेक्शन से खौफनाक मौत की सजा

ohm verma October 3, 2023
death sentence by lethal injection

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। death sentence by lethal injection :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ्लोरिडा में एक आरोपी को अपनी महिला मित्र की हत्या करने के लगभग 25 साल से भी ज्यादा समय के बाद सजा सुनाई गई है। आरोपी माइकल जैक III को बार के एक कर्मचारी रेवोन स्मिथ की हत्या के लिए 03 अक्टूबर को शाम 6 बजे इस घातक इंजेक्शन से मरने की सजा दी गई है।

जून 1996 में माइकल ने रेवोन स्मिथ को पहले अपना दोस्त बनाया, फिर बाद में उसके साथ मारपीट किया और एक दिन उसने सीप के चाकू से रेवोन की हत्या कर दी। आरोपी ने लौरा नाम के एक शख्स की भी हत्या की थी, जिसके लिए उसे दोषी ठहराया गया और अलग से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

death sentence by lethal injection : दरअसल, जैक एक बार में काम करता था, लेकिन उसने किसी बहाने से अपने दोस्त से मदद मांगी। दोस्त ने मदद करने के लिए अपना पिकअप ट्रक दिया, लेकिन जैक उसे लेकर भी भाग गया और कभी नहीं लौटा। इसके बाद जैक फ्लोरिडा पैनहैंडल में एक नाइसविले बार में गया, वहां उसकी दोस्ती एक निर्माण कंपनी के मालिक से हुई।

जब उस शख्स को पता लगा कि जैक एक पिकअप ट्रक में रहता है, तो उसने उसे अपने साथ रहने के लिए कहा। कुछ दिन साथ रहने के बाद जैक ने उसके घर से दो बंदूकें और 42 डॉलर चुरा लिए। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने बंदूकें गिरवी रख दीं।

death sentence by lethal injection : इसके बाद एक अन्य बार में उसकी मुलाकात रोसिलो से हुई और उसने उसे ड्रग्स लेने के लिए समुद्र तट पर बुलाया। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने वहां पर रोसिलो को पीटा और उसका गला घोंटकर उसके चेहरे पर रेत फेंक दी। अगले दिन वह पेंसाकोला बार गया, जहां उसकी मुलाकात स्मिथ से हुई। दोनों मारिजुआना पीने के लिए समुद्र तट पर गए और बाद में वह उसे अपने घर लेकर गई।

घर पर, जैक ने उसके सिर पर बोतल से वार किया। उसके सिर को फर्श पर पटक दिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और सीप के चाकू से उसकी छाती के बीच में चार बार वार किया। फिर उसने उसका टेलीविजन, वीसीआर और पर्स आदि चुरा लिया और इलेक्ट्रॉनिक्स को गिरवी रखने की कोशिश की। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, जहां जैक वो सारा सामान गिरवी रखने के लिए ले गया था, वहां पर दुकानदार को शक हुआ कि सारा सामान चोरी का है। इसके बाद जक वहां से भी फरार हो गया और दो दिनों तक एक खाली घर में छिपा रहा।

death sentence by lethal injection : जैक, ने स्मिथ की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है। जैक ने कहा, “स्मिथ ने उसकी मां की मौत को लेकर मजाक बनाया तो मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे पीट दिया।” दरअसल, जैक ने बताया कि उसकी बहन ने ही उसकी मां की हत्या की थी। जैक ने कहा कि उसे लगा कि स्मिथ बंदूक लेने के लिए दूसरे कमरे में जा रही है, इसलिए उसने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया।

जैक के वकीलों ने यह तर्क देते हुए फांसी रोकने की मांग की कि वह अल्कोहल सिंड्रोम और पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का शिकार है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार दोपहर बिना किसी टिप्पणी के फांसी पर रोक लगाने की जैक की अपील खारिज कर दी। दरअसल, अब जैक को सबसे घातक मृत्युदंड कानूनों के तहत सजा सुनाई गई है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सराहना की
Next: रेलवे ने जारी की नयी समय सारिणी, आप भी जानें अपने ट्रेन का समय

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.