Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

चंपारण की बेटी डाॅ.नूतन ने दुबई में स्वर लहरियों से मन मोहा

ohm verma August 18, 2023
daughter of champaran in dubai

भारतीय लोक संस्कृति पर अद्भुत व्याख्यान से वाह-वाही बटोरी। सांस्कृतिक समारोह में अपने सुरों की रसवर्षा कर भारतीय संस्कृति का लहराया परचम

हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी। daughter of champaran in dubai:


daughter of champaran in dubai: अपनी अद्भुत कला – प्रतिभा से दुनिया के देशों में नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर रहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार की वरीय सदस्य व चंपारण की बेटी डाॅ. नीतू कुमारी नूतन को दुबई में ‘भारत उत्सव सम्मान- दुबई ‘ से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से कला – साहित्य- संस्कृति के क्षेत्र में अतिविशिष्ट उपलब्धि व उल्लेखनीय योगदान के लिए अत्यंत लोकप्रिय शख्सियत को नवाजे जाने की परंपरा है।

daughter of champaran in dubai

आजादी के अमृत महोत्सव व भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की इकाई जेनेरल काउंसलेट ऑफ दुबई के तत्त्वावधान में दुबई में आयोजित तीन दिवसीय ( 13 – 15 अगस्त ) भारत उत्सव दुबई का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ सम्मान से नवाजे जाने के साथ ही डाॅ. नूतन ने भारतीय लोक संस्कृति के विभिन्न स्वरुप पर अपने व्याख्यान दिए। वहीं उक्त अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में सुरों की रसवर्षा कर भारतीय लोक कला एवं लोक संस्कृति की सोंधी मिट्टी का अहसास करा डाॅ.नूतन ने सुधी दर्शक – श्रोताओं का मन मोह लिया।

daughter of champaran in dubai: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध कलाकार डाॅ. नूतन को उक्त समारोह में खास तौर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। आर्ट ऑफ गैलरी, दुबई में विकास भार्गव के संयोजन में आयोजित सेमिनार में डाॅ.नूतन ने चौदह अगस्त को भारतीय राजदूत, कई देशों के राजनयिक, दुबई व भारत के कई महत्वपूर्ण राजनेता व सरकार के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय लोक संस्कृति पर अपने अद्भुत व्याख्यान दिए। डाॅ. नूतन ने खासकर बिहार की भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका व वज्जिका की लोक विधा व लोक धाराओं की परंपरागत खूबियों का बखान कर भारतीय संस्कृति की झलकियाँ पेश कीं एवं खूब वाह-वाही बटोरी।

फिर, 15 अगस्त को अनंतारा ओबेराय हाॅल, दुबई में ईरा भार्गव व रीतेश मिश्र के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में डाॅ. नूतन ने अपने स्वर-लहरियों से भारतीय लोक कला व पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति से दुबई में भारत की श्रेष्ठतम कला- संस्कृति का परचम लहराया।

daughter of champaran in dubai:  दुनिया के कई देशों में भारतीय कला- संस्कृति को प्रतिष्ठापित करने वाली डाॅ. नूतन को मारीशस के राष्ट्रपति ने ‘मॉरीशस कला सम्मान’ से नवाजा है। वह बिहार की पहली कला शख्सियत हैं, जिन्हें किसी विदेशी मुल्क के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है। भारतीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की दो बार सदस्य रह चुकी डाॅ. नूतन बिहार की इकलौती कला विभूति हैं, जिन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत सी.सी.आर.टी. द्वारा वरिष्ठ अनुसंधान फेलोशिप पुरस्कार प्रदान किया गया है। एक कुशल गायिका, लेखिका, गीतकार- संगीतकार, अभिनेत्री, पार्श्व गायिका, एंकर डाॅ.नूतन भारत की अनमोल कला धरोहर के रुप में विश्वविख्यात हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Opinion Survey 2024: राजनीति में सर्वे भवंतु सुखिन: नहीं होता
Next: हिमाचल की आपदा पर मोदी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, नड्डा करेंगे दौरा

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.