अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोना पूरी तरह से चला गया है, तो यह आपकी बड़ी भूल हो सकती है। क्योंकि इस साल 13 जनवरी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड-19 के मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी। लेकिन उसके बाद मामलों में लगातार कमी देखी जा रही थी। पर अब हालात कुछ अलग हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले 24 घंटों में 1060 नए मामले, 6 मरीजों की मौत
आईपी डेस्क
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। राजधानी में कल कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक पहुंच गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1060 नए मामले सामने आए, जिनमें 6 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, “दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1060 नए मामले आए हैं। इसी अवधि में 6 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घटों में राजधानी में 1221 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 5375 है।”
पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के खतरे की घंटी
शहर में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के खतरे की घंटी है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट अब 5.10 फीसदी पहुंच गया है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में पॉजिटिविटी रेट में मामूली गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में 29 हजार 775 टेस्ट किए गए।
राजधानी में फिलहाल 4044 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कुल 152 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक आए मरीजों में अधिकतर की हालत नाजुक नहीं है। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की बहुत कम जरूरत पड़ रही है। तभी तो सरकार की ओर से बनाए गए कोविड अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं।
शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई थी
शुक्रवार को कोविड-19 के 1,607 नए मामले सामने आए थे। दो मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को 4.62 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के 1,490 मामले सामने आए थे। इस अवधि में दो और मरीजों की मौत हो गई थी।
इन हालात में सतर्कता बरते जाने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। सरकार को भी ताजा हालात पर नजर रखनी चाहिए और उसी के अनुसार व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं तो वे नियंत्रण में नहीं आ पाते।


