Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

कोरोना से बचाव के लिए उत्तर कोरिया की हिंसक कार्रवाई

September 26, 2020
North Korea has adopted a violent and barbaric way to prevent infection with the corona virus. A South Korean officer was shot and killed. Not only this, his body was set on fire after being immersed in oil.

न्यूज डेस्क, सियोल। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर कोरिया ने हिंसक और बर्बर तरीका अपनाया है। वहां दूसरे देश के नागरिक को देखते ही गोली मार देने का आदेश है। इसी आदेश के अनुपालन में दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यही नहीं, उसके शव को तेल में डुबाने के बाद आग के हवाले कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी संदर्भ में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने पर शुक्रवार को कहा कि इस अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर उन्हें बहुत अफसोस है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन

दरअसल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा था कि उत्‍तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के अधिकारी की हत्या करना ‘चौंकाने वाली’ और ‘अप्रिय’ घटना थी। राष्ट्रपति की यह टिप्‍पणी उस दर्दनाक घटना को लेकर आई है, जिसमें उत्तर कोरियाई सैनिकों ने दक्षिण कोरिया के एक फिशरीज ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह अधिकारी इसी सप्ताह लापता हो गया था। कोरोना वायरस प्रकोप को रोकने के लिए अधिकारी के शरीर को उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों ने पहले तेल में डुबोया और फिर आग के हवाले कर दिया था। सेना ने कहा कि उसने बुधवार को सीमा पार उत्‍तर कोरिया को एक संदेश भेजा है और मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है, लेकिन इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

कोरोना वायरस फैलने की आशंका

बता दें कि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने पहले ही कोरोना वायरस फैलने की आशंकाओं को देखते हुए उत्तर कोरिया के कैसॉन्ग शहर से लगती सीमा को बंद कर दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि तीन साल पहले उत्‍तर कोरिया का एक व्‍यक्ति पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया चला गया था और फिर भागकर देश वापस आ गया था।

कथित तौर पर उत्तर कोरियाई अधिकारियों को देश में कोरोना वायरस के प्रवेश को रोकने के लिए शूट-टू-किल ऑर्डर जारी किए गए हैं। उत्तर कोरिया ने वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए जनवरी में ही चीन से लगी अपनी सीमा को बंद कर दिया था।

माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह हुई अधिकारी की हत्या के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे एन के तल्ख रवैये में भी नरमी आएगी। मून के सलाहकार सुह हून ने उत्तर कोरियाई नेता के संदेश का हवाला देते हुए कहा, ‘कॉमरेड किम जोंग उन ने राष्ट्रपति मून जे इन और दक्षिण कोरिया की जनता से इस अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर अफसोस प्रकट किया है।’

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: ऋग्वेद के पहले मंत्र में अग्निदेव की स्तुति
Next: अनचाहे गर्भ के जोखिम से महिलाओं को बचाना जरूरी

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.