Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Corona Vaccination: न उम्र की सीमा हो न केंद्र का हो बंधन

April 6, 2021
Corona Vaccination

Corona Vaccination: कोरोना संक्रमण से मुकाबला करने के लिए दिल्ली में 24 घंटे टीकाकरण किया जा रहा है। और आज से रात दस बजे नाइट करफ्यू भी लागू कर दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से मांग की है कि टीकाकरण के लिए उम्र की सीमा हटा दी जाए और नए टीकारण केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Corona Vaccination: यूपी में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू

श्रीकांत सिंह


नई दिल्ली। Corona Vaccination: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन, तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। अब प्रचार के दौरान पांच से ज्यादा लोग एक साथ एक जगह पर नहीं जुट सकेंगे।

दिल्ली में नाइट करफ्यू की बात करें तो यह सवाल पैदा होता है कि सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन का क्या होगा? इस संदर्भ में आंदोलनकारी किसानों से बात की गई तो वे इस फैसले से बेफिक्र थे। इतना जरूर कहा कि चुनावों से कोरोना नहीं फैलता और दिन में कोरोना नहीं फैलता। क्या कोरोना ने रात और उन राज्यों को चुना है, जहां चुनाव नहीं हो रहे हैं।

किसान आंदोलन पर कोई असर नहीं

एक आंदोलनकारी किसान ने कहा कि दिल्ली में नाइट करफ्यू का किसान आंदोलन पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि आमतौर पर रात दस बजे के बाद आंदोलनकारी किसान भोजन करके सो जाते हैं।

उन्हें हटाए जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठना चाहिए, क्योंकि वे दिल्ली की सीमाओं पर ठीक उसी तरह रह रहे हैं, जैसे दिल्ली के दूसरे परिवार। कोरोना के नाम पर किसानों को छेड़ा गया तो यह एक साजिश ही होगी।

अंगूरी भाभी भी कोरोना पॉजिटिव Shubhangi Atre

फिल्म नगरी की बात करें तो गोविंदा और अक्षय कुमार के बाद शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भावी समेत भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, एजाज खान और गायक अभिजीत सावंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुभांगी अत्रे फिलहाल घर पर ही कोरेंटाइन हैं। कुछ फिल्म कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

इन कलाकारों ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की जांच अवश्य कराएं और पूरी तरह से एहतियात बरतें। एक अच्छी बात यह है कि आपके ये पसंदीदा सितारे अस्पताल से ठीक होकर लौट रहे हैं। इसलिए आपके मनोरंजन का ब्रेकडाउन होने की फिलहाल कोई आशंका नहीं है।

सूर्यवंशी फिल्म की रिलीज टली

उधर, फिल्म निर्माता कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते। इसलिए कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति थी। क्योंकि यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी।

अब खबर है कि इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक वीकेंड और रात का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। लेकिन ताहिर राज भसीन का रोमांच कम नहीं हुआ है। वह अपनी डिजिटल सीरीज काली आंखें की शूटिंग की तैयारी में व्यस्त हैं। शूटिंग कश्मीर में होनी है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: EVM: किसके गले की फांस बनेगी ईवीएम?
Next: Odyssey: जब ध्वनियों के अनुशासन में ढल जाता है शरीर

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.