Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Congress manifesto: जो हिंदुस्तान चाहता है वो कांग्रेस के घोषणापत्र में: राहुल

infopost April 5, 2024
Congress manifesto

Congress manifesto: “नरेंद्र मोदी जी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में पूरी चार्जशीट विपक्ष को पकड़ा दी है। इसीलिए वो घबरा रहे हैं। उनको लग रहा है कि 400 पार के बजाय 160-180 सीटें ही मिल पाएंगी। जो हिंदुस्तान चाहता है वो कांग्रेस के घोषणापत्र में दिख जाएगा।”

Congress manifesto: न्यायपत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य, मजदूरी 400 पार

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Congress manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘न्यायपत्र’ नाम दिया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 50 फ़ीसदी आरक्षण की निर्धारित सीमा बढ़ाने की बात कही गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए क़ानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है। कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया।

कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में एक लाख रुपये देने, एमएसपी को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है।

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

कांग्रेस की चार बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाने का समर्थन किया है। मतदान ईवीएम से ही होंगे, लेकिन वीवीपैट की पर्ची से मिलान किया जाएगा। 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा किया गया है। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा, यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है। कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बुजुर्गों को रेलवे में रियायत देने का वादा किया है। कोरोना के बाद से केंद्र सरकार ने इसे लगभग खत्म कर दिया है। देशभर के लिए 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज की योजना है। कुल बजट का 4 फीसदी स्वास्थ्य के लिए, जो 2028-29 तक हो पाएगा।

केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगेगी लगाम

कांग्रेस यह सुनिश्चित करने का वादा करती है कि पुलिस, जांच और खुफिया एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। जिन बेलगाम शक्तियों का अभी वो प्रयोग करते हैं, उन्हें कम कर दिया जाएगा। जैसा भी मामला हो, उन्हें संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा। खड़गे ने कहा कि हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय का दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा।भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा के दौरान पांच स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यात्रा के दौरान युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई थी। हमने हर जगह इन्हीं न्याय की बात कही थी। इन 5 न्याय के अंदर 25 गारंटियां शामिल हैं, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

खड़गे ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि हम उसूलों वाले लोग हैं। हमारे नेता राहुल और सोनिया के पास डर नाम की चीज नहीं है। नरेंद्र मोदी देश-विदेश के कई दौरे किए, लेकिन वो मणिपुर नहीं गए। मैं जानना चाहता हूं कि जब हमारे नेता राहुल मणिपुर जा सकते हैं तो नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते? मुझे पता है कि मोदी मणिपुर जाने से डरते हैं। डरे हुए आदमी कभी देश नहीं चला सकते।

खड़गे ने कहा, भाजपा में करप्ट लोग

Congress manifesto: खड़गे ने कहा कि हम घर-घर जाएंगे। लोगों से मिलकर भाजपा की तरफ से किए जा रहे गलत कामों के बारे में बातएंगे। भाजपा का केवल एक काम है कि चंदा दो और ठेका लो। भाजपा में करप्ट लोग हैं, लेकिन वो हमें बदनाम कर रहे हैं। जब नेता हमारी पार्टी में रहते हैं तो वो कहते हैं कि कांग्रेस नेता भृष्ट हैं, लेकिन जैसे ही वो उनके पास जाते हैं, उनके सारे पाप धुल जाते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज विपक्षी नेताओ को बंद किया जा रहा है। चुनाव में समान अवसर नहीं हैं। हमारी पार्टी के ऊपर 3500 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई है। यह आज हमारे ऊपर हो रहा है और कल मीडिया के ऊपर होगा। इसलिए देश और संविधान को बचाना है। इस देश से मोदी को हटाना जरूरी है। जिस देश में एक सुई नहीं बनती थी, उस देश में इंदिरा और नेहरू ने रॉकेट बनाने का काम किया है। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस देश में गाली देने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Fortis Hospital01: पुलिस कर्मियों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Next: public relation: डॉक्टर महेश शर्मा ने जेवर क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.