Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • राज्यों से ...

जुलूस में हिंसक घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन को सुझाव देगा मोतिहारी सिटीजन फोरम

ohm verma October 2, 2023
citizen forum of motihari

इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। citizen forum of motihari :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोतिहारी शहर में मूर्ति विसर्जन और किसी समारोह के जुलूस के दौरान होने वाली हिंसक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी ने इस मसले पर चिंता जताई है। साथ ही फोरम ने एक कमेटी का गठन किया है, जो जिला प्रशासन को सुझाव देगा।

citizen forum of motihari :सोमवार को सिटीजन फोरम ऑफ़ मोतिहारी के द्वितीय कार्यकारिणी की छठी बैठक कार्यकारिणी सदस्य धर्मवर्धन प्रसाद के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने की। महासचिव राम भजन ने पिछली बैठक की कार्यवाही और गतिविधियों की रिपोर्ट रखी। प्रस्ताव पारित एवं समर्थन तथा उसके बाद किए गए संगठन के सभी कार्यों का अनुमोदन कार्यकारिणी ने किया।

citizen forum of motihari : बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि “मूर्ति विसर्जन या विभिन्न तरह के धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रवी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। प्रशासन निष्क्रिय बना रहता है। इसका परिणाम पिछले एक साल में देखने को मिला है। कार्यक्रम होने के पूर्व प्रशासन इस प्रकार की तैयारी नहीं करता है कि उपद्रवियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसका परिणाम उपद्रव के रूप में सामने आता है।

सदस्यों ने प्रशासन की जिम्मेदारी तय करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम के दौरान नियंत्रण के कुछ उपाय व सुझाव के लिए कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर हिना चंद्रा और सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया। यह कमेटी सुझाव पत्र तैयार कर जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक को देगी। मोतिहारी गांधी की कर्मभूमि सामाजिक सद्भाव और शांतिप्रिय स्थल रही है। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की सक्रिय भूमिका की जरूरत है।

citizen forum of motihari :बैठक के दौरान पूर्व में सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित ‘गिरते भूजल स्तर एक गंभीर समस्या’ पर आयोजित संगोष्ठी की समीक्षा की गई। कार्यकारिणी के विशेषज्ञ, समितियों के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अनुमोदित कर उसे सरकार के विभिन्न अंगों जैसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, केंद्र एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा नगर निगम को कार्यवाही के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।

इस माह यानी अक्टूबर से धार्मिक उत्सव शुरू हो जाएंगे। बैठक में त्योहारों के दौरान मोतिहारी की आंतरिक यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। प्रस्ताव पारित किया गया कि मोतिहारी में लग रहे जाम और यातायात कैसे सुचारू हो तथा जाम की समस्या न बने, इस तरफ जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा और बेहतर व्यवस्था के लिए उन पर दबाव बनाया जाएगा।

citizen forum of motihari : सिटीजन फोरम की इस बैठक में सह सचिव सतीश टंडन, उपाध्यक्ष विन्टी शर्मा, संरक्षिका शशिकला देवी, अंगद सिंह, राय रोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकुर जायसवाल, डॉक्टर हिना चंद्रा, सुधीर गुप्ता, धर्मवर्धन प्रसाद, ई मुन्ना कुमार आदि सदस्य शामिल हुए।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री कल आकांक्षी ब्लॉकों के लिए विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे
Next: बिहार में जातिगत गणना के आंकड़े जारी, जानिए किसकी है कितनी हिस्सेदारी

Related Stories

Sheroes Hangout
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Sheroes Hangout: शीरोज कैफे और छाँव फाउंडेशन की कहानी

infopost June 30, 2026 0
Socio-economic landscape
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Socio-economic landscape: कैसे बदला भारत 2014 से 2026 तक

infopost June 20, 2026
Digital Colonialism
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Digital Colonialism: मुफ्त एआई का जाल या तकनीकी क्रांति?

infopost June 19, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.