Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय

कंगाल पाकिस्तान में निवेश नहीं करेगा चीन, सीपीईसी के विस्तार पर रोक

ohm verma September 29, 2023
china pakistan

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। china pakistan :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंगाल हो चुके पाकिस्‍तान को चीन से बड़ा झटका लगा है। दरअसल चीन ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बीच चाइना-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर या सीपीईसी के और ज्‍यादा विस्‍तार को मंजूरी नहीं दी है। पाकिस्‍तान चाहता था कि चीन ऊर्जा, जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सीपीईसी के जरिए निवेश करे लेकिन बीजिंग ने ऐसा नहीं किया है।

china pakistan :पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस कारण सीपीईसी के और ज्‍यादा विस्‍तार पर चीन ने रोक लगा दी है।

वहीं पाकिस्‍तान ने चीन के आगे घुटने टेककर ग्‍वादर में कोयला आधारित बिजली संयंत्र लगाने की चीन की योजना का व‍िरोध छोड़ दिया है। यही नहीं चीन की विभिन्‍न मांगों को भी पाकिस्‍तान ने अब पूरा करने का वादा किया है।

china pakistan :सीपीईसी पर संयुक्‍त समिति की बैठक में चीन और पाकिस्‍तान के बीच मतभेद साफ दिखाई दिए। इसकी वजह से आम सहमति बनने में एक साल की देरी हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पाकिस्‍तान के ऊर्जा, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और टूरिज्‍म के क्षेत्र में पीओके में सीपीईसी का  विस्‍तार करने पर अपनी मंजूरी नहीं दी है।

चीन ने पीओके में सीमापार टूरिज्‍म के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया। चीन ने जलवायु परिवर्तन पर भी पाकिस्‍तान प्रस्‍ताव को नकार दिया। चीन की ब‍िजली कंपनियों का काफी पैसा पाकिस्‍तान पर बकाया है जो कंगाली की वजह से चुका नहीं पा रहा है। चीन के दबाव के बाद अब पाकिस्‍तान ने ग्‍वादर में 300 मेगावाट के पॉवर प्‍लांट पर चीन को बड़ी रियायत दे दी है। पाकिस्‍तान चाहता था कि इस प्रॉजेक्‍ट को या तब रदद कर दिया जाए या फिर बिजली घर को थार ले जाया जाए ताकि स्‍थानीय कोयले का इस्‍तेमाल किया जा सके।

china pakistan :चीन इसके लिए तैयार नहीं हुआ और अब ग्‍वादर प्‍लांट को विदेश से कोयला मंगाकर चलाया जाएगा। पाकिस्‍तान को डर है कि दुनिया में कोयले की कीमतें बढ़ रही हैं जिससे यहां से पैदा होने वाली बिजली भविष्‍य में मंहगी होगी। इसके बाद पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्राभंडार पर दबाव बनेगा।

यही नहीं पाकिस्‍तान के ग्‍वादर में पर्यावरण पर भी इस प्‍लांट का असर पड़ेगा। चीन के तैयार नहीं होने की वजह से पाकिस्‍तान के पास इस मानने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा था। पाकिस्‍तान चाहता था कि चीन उसे मिनरल्‍स के उत्‍खनन, विकास और मार्केटिंग में मदद करे लेकिन ड्रैगन ने इस पर चुप्‍पी साध ली है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार दौरे पर जाएंगे
Next: प्रधानमंत्री कल आकांक्षी ब्लॉकों के लिए विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे

Related Stories

Iran Drone Swarm Technology
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran Drone Swarm Technology: क्या ड्रोन स्वार्म बदल देंगे आधुनिक युद्ध का भविष्य?

infopost June 27, 2026 0
Benjamin Netanyahu Democracy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Benjamin Netanyahu Democracy: क्या सत्ता बचाने के लिए बदल रहे हैं नेतन्याहू लोकतंत्र के नियम?

infopost June 27, 2026 0
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.