Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

caste based enumeration: बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट

infopost August 3, 2023
supremecourt

The Bihar government has filed a caveat petition before the Supreme Court in the matter of caste-based enumeration and economic survey. The government has taken this step after the decision of the Patna High Court.

caste based enumeration: बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कैविएट याचिका दायर की है। पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

caste based enumeration: कहा- हमारा पक्ष सुनने के बाद दें फैसला


इंफोपोस्ट डेस्क।

नयी दिल्ली।  बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कैविएट याचिका दायर की है। आम भाषा में कहें तो इस अर्जी द्वारा गुहार की गई है कि बिहार सरकार का पक्ष सुने बगैर सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश जारी न करे। बिहार सरकार ने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है। बता दें कि मंगलवार को ही पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन एवं न्यायाधीश पार्थ सारथी की खंडपीठ ने अपना निर्णय सुनाते हुए जाति आधारित गणना एवं आर्थिक सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी थी। कोर्ट ने सरकार के कदम को सही ठहराते हुए इसे जारी रखने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने इसे चुनौती देने वाली उन आधा दर्जन याचिकाओं को निरस्त कर दिया था।।

caste based enumeration:  इसमें प्रश्न उठाया गया था कि ऐसा करने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने कहा था वे हाई कोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस गणना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। पहले चरण की जाति आधारित गणना सात जनवरी से 21 जनवरी के बीच हुई। वहीं, दूसरे चरण की गणना 15 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसे 15 मई तक संपन्न किया जाना था।

गणना एक सप्ताह में पूरी करने का आदेश

जाति आधारित गणना बुधवार को सभी जगह शुरू हो गई। पटना डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने गणना में लगे लोगों को एक सप्ताह में इसे पूरा करने को कहा है। डीएम ने पत्रकारों को बताया कि दूसरे चरण में पटना के नौ लाख 35 हजार परिवारों की गणना की जा चुकी है। अब 13 लाख 69 हजार 73 में से चार लाख से कुछ अधिक परिवारों का सर्वेक्षण बाकी है। इसे हमने एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिजिकल सर्वे का काम घर-घर जाकर करना है। इसके लिए तीन से चार दिनों का समय रखा गया है। इससे पहले डीएम प्रखंड कार्यालय पहुंचे और गणना के लिए प्रपत्र वितरण का काम देखा। प्रगणकों से कहा कि घबराएं नहीं, सहज तरीके से जानकारी एकत्र कर उन्हें प्रपत्र में भरें। समझाया कि शुद्धता का पूरा ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ डीडीसी तनय सुलतानिया, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद की सीआरपी राधा कुमारी, शोभा और स्मिता के साथ विकास मित्र सह प्रगणक रजनी कुमारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Delhi Government Amendment Bill 2023: टीडीपी, बीजेडी और वाइएसआर ने बिगाड़ा आप का खेल
Next: Nuh Violence: 139 गिरफ्तार, इंटरनेट बहाल और कर्फ्यू में ढील

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.