Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Cancer Awareness: विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी 2024 पर विशेष

infopost February 1, 2024
Cancer Awareness

Cancer Awareness: कैंसर के बारे में यह आम धारणा है कि यह बड़ी उम्र के लोगों को ही शिकार बनाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देखा गया है कि कैंसर उम्र के मामले में कोई फर्क नहीं करता। इसका एक ही समाधान है, समय पर निदान। इसी को समझते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Cancer Awareness: फोर्टिस नोएडा के डॉक्टरों ने किया जागरूक

श्रीकांत सिंह


नोएडा, उत्तर प्रदेश। Cancer Awareness: जामा नेटवर्क में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हाल के वर्षों में युवा वयस्कों में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां तक कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर की दर अभूतपूर्व रूप से सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।

यह काफी चिंता का विषय है और इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए फोर्टिस नोएडा ने अस्पताल में एक प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान, डॉक्टरों ने उन युवा मरीजों की स्टोरीज़ को मीडिया के साथ शेयर किया जिन्होंने कैंसर से डटकर मुकाबला किया। समय पर डायग्नॉसिस और सही उपचार मिलने से ये मरीज कैंसर को हराने के बाद अब न सिर्फ अपनी हेल्थ को वापस पा चुके हैं बल्कि हेल्दी लाइफ भी बिता रहे हैं।

पहला मामला आठ साल के एक बच्चे का

Cancer Awareness: ऐसा पहला मामला आठ साल के एक बच्चे का है जिसे तेज बुखार के साथ फोर्टिस नोएडा अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद पता चला कि वह एक हॉजकिन्स लिंफोमा का शिकार था जो कि रेयर ब्लड कैंसर है और फंगल सेप्सिस की वजह से रोग और भी जटिल हो चुका था।

यदि समय पर मरीज का इलाज नहीं किया जाता तो यह रोग जानलेवा साबित हो सकता था। अस्पताल की मेडिकल टीम ने जरूरी देखभाल करने के साथ-साथ कीमोथेरेपी शुरू की। आज यह बच्चा स्वस्थ हो चुका है और उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू कर दिया है।

दूसरा मामला 32 साल की एक महिला का

दूसरा मामला 32 साल की एक महिला का है जिन्हें स्तन में गांठ की शिकायत के बाद एक सरकारी अस्पताल में लाया गया था। जांच के बाद स्तन कैंसर की पुष्टि हुई और मरीज को मैस्टैक्टमी (स्तन हटाना) की सलाह दी गई।

मरीज ने सेकेंड ओपिनियन के लिए फोर्टिस नोएडा में डॉक्टरों से संपर्क किया जहां उन्हें एक अन्य विकल्प ब्रेस्ट कंजर्विंग सर्जरी के बारे में बताया गया। उनकी कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी की गई। मरीज के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है।

तीसरा मामला 39 साल की एक महिला का

Cancer Awareness: तीसरा मामला 39 साल की एक महिला का है और इनके स्तन में भी गांठ का पता चला थ। बायप्सी से पता चला कि उन्हें काफी आक्रामक किस्म का स्तन कैंसर था। मरीज के इलाज के लिए कीमोथेरेपी दी गई लेकिन उनके दोनों स्तनों का आकार और वज़न अधिक होने की वजह से उनकी पीठ में दर्द की शिकायत रहने लगी थी। और यह देखते हुए कीमोथेरेपी के बाद उनकी टू-फोल्ड सर्जरी की गई।

उनके बाएं स्तन में ब्रेस्ट-कंज़र्विंग सर्जरी और दाएं स्तन में ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की गई। दोनों सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब उनकी रेडियोथेरेपी भी पूरी हो गई और फिलहाल वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

चौथा मामला 35 साल की एक महिला का

Cancer Awareness: चौथा मामला 35 साल की एक महिला का है जिन्हें एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। वह गंभीर रूप से एनीमिया की शिकार थीं और कीमोथेरेपी के अलावा उन्हें कई बार खून चढ़ाने की भी जरूरत थी। उनकी जांच के बाद पता चला कि वह एक रेयर कैंसर, जिसे कोरियाकार्सिनोमा कहा जाता है, की मरीज थीं। यदि उनके रोग का समय पर डायग्नॉसिस नहीं हो पाता तो वह जानलेवा भी साबित हो सकता था।

कोरियोकार्सिनोमा एक तेजी से फैलने वाला कैंसर है जिसकी शुरुआत आमतौर से महिलाओं के गर्भाशय में होती है। खुशकिस्मती से इस मरीज के मामले में इसका समय पर पता लगा लिया गया और सफल उपचार भी हो गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हैल्दी, नॉर्मल जीवन बिता रही हैं।

युवाओं में कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी

इन मामले का ब्योरा देते हुए, डॉ शुभम गर्ग, डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। महिलाओं में ब्रेस्ट और एंडोमीट्रियल कैंसर के मामले बढ़े हैं। उधर, पुरुषेां में गर्दन, सिर और लंग के कैंसर के मामले ज्यादा देखे गए हैं।

यह सही है कि समय पर डायग्नॉसिस होना जरूरी है। कैंसर के मामलों में मरीजों के इलाज के परिणाम काफी हद तक इस बात पर निर्भर करते हैं कि उनका डायग्नॉसिस किस स्टेज में हुआ था। शुरुआती स्टेज में सही डायग्नॉसिस से मरीज के बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

बायप्सी और कीमोथेरेपी करवाने से डरते हैं मरीज

अक्सर यह देखा गया है कि मरीज बायप्सी और कीमोथेरेपी करवाने से डरते हैं या बचना चाहते हैं और ऐसे में उनके डायग्नॉसिस में देरी होती है जिसकी वजह से अब बाद में डायग्नॉसिस होता है तो रोग एडवांस स्टेज में पहुंच चुका होता है।

हमें यह समझना होगा कि कैंसर के उपचार का मरीज को पूरा फायदा तभी मिल सकता है जबकि डायग्नॉसिस शुरुआती स्टेज में हो जाए। इसलिए, नियमित रूप से स्क्रीनिंग करवाते रहें और हैल्थ-चेक से न बचें तथा किसी भी तरह का असामान्य लक्षण दिखायी दे तो डॉक्टर सें संपर्क करने में भी देरी नहीं करनी चाहिए।

बदलती जीवनशैली कैंसर का एक प्रमुख कारण

डॉ रजत बजाज, डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसका प्रमुख कारण उनकी बदलती जीवनशैली और कुछ हद तक आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) भी है। युवाओं में धूम्रपान और अल्कोहल की लत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। उनके भोजन में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जबकि फाइबर और फल कम होने लगे हैं।

इनके अलावा, कई अन्य रिस्क फैक्टर्स भी जुड़े हैं, जैसे मोटापा, निष्क्रिय जीवनशैली, मधुमेह और पर्यावरण प्रदूषण तथा रेड मीट और अधिक शुगरयुक्त वेस्टर्न डायट्स का बढ़ता चलन, तथा नींद की कमी। हम पिछले दो-तीन वर्षों से फोर्टिस अस्पताल में हम कई तरह के कैंसर रोगों का उपचार इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी से कर रहे हैं। हम कई तरह के कैंसर, जैसे लंग कैंसर, किडनी कैंसर, हेपेटोसैलुलर, ब्रैस्ट कैंसर आदि के इलाज के लिए इम्यूनोथेरेपी से करने की सलाह कर रहे हैं।

फोर्टिस हेल्थीकेयर लिमिटेड के बारे में

Cancer Awareness: फोर्टिस हैल्थीकेयरलिमिटेड आईएचएच बेरहाड हेल्थेकेयर कंपनी है। यह भारत में अग्रणी एकीकृत स्वाटस्य्रे सेवा प्रदाता है। यह देश के सबसे बड़े स्वाकस्य्नी सेवा संगठनों में एक है जिसके तहत 28 हेल्थाकेयर सुविधाएं, 4,500+ बिस्तसरों की सुविधा (ओ एंड एम सुविधाओं समेत) और 400 से अधिक डायग्नॉ्स्टिक केंद्र (संयुक्त उपक्रम सहित) हैं।

भारत के अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल एवं श्रीलंका में भी फोर्टिस के परिचालन हैं। कंपनी भारत में बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सेचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध है। यह अपनी ग्लोबल पेरेंट कंपनी आईएचएच से प्रेरित है। मरीज़ों की विश्वोस्तरीय देखभाल एवं क्लीनिकल उत्कृष्टपता के उनके ऊंचे मानकों से प्रेरणा लेती है। फोर्टिस के पास 23,000 कर्मचारी (एगिलस डायग्नॉैस्टिक्सभ लिमिटेड समेत) हैं, जो दुनिया में सर्वाधिक भरोसेमंद हेल्थकेयर नेटवर्क के तौर पर कंपनी की साख बनाने में लगातार योगदान देते हैं। फोर्टिस के पास क्लीकनिक्स से लेकर क्वानटरनरी केयर सुविधाओं समेत संपूर्ण एकीकृत स्वाास्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

News Clip

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Upcoming Budget 2024: केंद्रीय बजट के लिए निर्यातकों ने दिए सुझाव
Next: Conspiracy and Army: सत्ता, सांसद, साजिश और सेना

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.