Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

BJP Yuva Morcha: विधायक राम दागोरे बनाए गए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

September 1, 2021
BJP Yuva Morcha

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पंधाना विधायक राम दागोरे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BJP Yuva Morcha: सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

इंफोपोस्ट न्यूज

खंडवा, मध्य प्रदेश। BJP Yuva Morcha: पंधाना विधायक राम दागोरे को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से सोमवार को भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।

पंधाना विधायक राम दागोरे को प्रदेश महामंत्री बनाए जाते ही दागोरे को क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी श्याम गंगराड़े, आनंद चौहान, प्रदीप जगधने, जितेन मंडलोई आदि ने बधाइयां दी और पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं।

जानें, किसे क्या जिम्मेदारी मिली

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने पदाधिकारियों की जो लिस्ट जारी की है, उनमें कुल 30 नाम हैं। इनमें से 7 नेता भोपाल के हैं। लिस्ट के अनुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी 7 नेताओं को दी गई है, जिनमें गंगा पांडेय, विवेक चौहान, शिवम तिवारी, पूजा देवी सिंह, रंजीत चौहान, राम पटेल, आकाश शर्मा का नाम शामिल है।

भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री राम डंगोरे, राहुल तिवारी को बनाया गया है। दोनों नेताओं का ताल्लुक क्रमशः खंडवा और टीकमगढ़ से है। प्रदेश मंत्री भी 7 नेताओं को बनाया गया है। इनमें कुलदीप राठौर, दीपक बैरागी, हरीश यादव, सुभेंद्र गौड़, अमय आप्टे, प्रांशु राणे, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी शामिल हैं।

एमपी भाजयुमो कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जयंतराव गरुण को दी गई है. अंकित गर्ग को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आईटी सेल की जिम्मेदारी अंकित आर्य को दी गई है. युवा मोर्चा ने पॉलिसी एंड रिसर्च प्रभारी विदिशा के शुभम वर्मा को बनाया है ।

शशांक को लेकर भाजपा में खींचतान

बागपत। भाजपा ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष शशांक मलिक को घोषित कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है। शशांक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा के मोर्चों व छात्र संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ पोस्ट डालनी शुरू कर दी है। अधिकतर पद बागपत विधानसभा में दिए जाने पर बड़ौत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

भाजपा ने दो दिन पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। बागपत में शशांक मलिक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लाइन में लंबे समय से भाजपा से जुड़े अन्य युवा भी शामिल थे। संघ का हिस्सा माने जाने वाले स्वदेशी जागरण मंच के प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद भोला ने पोस्ट डाली है।

राजनीति में काम से ज्यादा धनबल

उन्होंने लिखा है कि जिस तरह जयंत चौधरी की योग्यता केवल चौधरी चरण सिंह का पोता होना है, उसी तरह भाजपा के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की यही योग्यता है कि वह केवल पूर्व चेयरमैन के लड़के हैं। वरना पार्टी को समर्पित दिन-रात मेहनत करने वालों की लंबी कतार है। राजनीति में काम से ज्यादा धनबल बोलता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा ने भी पोस्ट डाली है। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने पोस्ट डाली है कि आज हमारी बात सत्य हुई। युवा मोर्चा भाजपा बागपत जिले का पद किसे मिला और किसे मिलना चाहिए था। सब पैसे का कमाल है।

इनके अलावा भी काफी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में पोस्ट डाली है, जिसमें कहा जा रहा है कि संगठन में पद देने में बागपत को तवज्जो मिल रही है और बड़ौत व छपरौली की अनदेखी की जा रही है। अब यह मामला वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच गया है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Indian Religion: संस्था ने बांटी 101 श्रीमद्भागवत गीता
Next: Indian Colonies: किसने किया इस कॉलोनी के मकानों पर कब्जा?

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.