Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • सत्ता की सियासत

कांग्रेस न पिछड़ों की और न सामाजिक न्याय की हितैषी : भीम सिंह

ohm verma September 27, 2023
bjp press confrence

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। bjp press confrence: 


भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इन दिनों ओबीसी और जातीय गणना पर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता छवि चमकाने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं, यही उनकी फितरत रही है।

bjp press confrence: मंगलवार को भीम सिंह ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब दोषी और आरोपी नेताओं को राजनीति से दूर रखने के लिए एक विधेयक लाया गया था। उस दौरान लालू प्रसाद चर्चा में थे।

राहुल गांधी ने उस विधेयक की प्रति फाड़ दी थी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को भ्रष्टाचार से इतनी ही नफरत है तो आज लालू प्रसाद से गलबहियां क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज लालू प्रसाद बारात सजा रहे और राहुल कथित तौर पर दूल्हा बने हैं।

इसी तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के शासनकाल की भी चर्चा की।

bjp press confrence: सिंह ने आगे कहा कि इन दिनों राहुल 2010 में कांग्रेस द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिए जाने को लेकर माफी मांग रहे हैं तथा जाति आधारित गणना की भी मांग कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि देश में 1931 में जातीय गणना हुई थी तब 1951 में इसे कौन रोका। उन्होंने कहा कि उस समय तो नेहरू जी ही पीएम थे।

bjp press confrence: भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी आज पिछड़ों के हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1953 में काका कालेलकर आयोग बना था जिसकी रिपोर्ट 1955 में आई थी। उस रिपोर्ट में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी में 40 प्रतिशत और ग्रेड एक और दो श्रेणी के पद में 33 प्रतिशत आरक्षण करने को कहा गया था। लेकिन कुछ वर्षों तक नेहरू जी ने इस रिपोर्ट को दबा कर रख लिया और फिर 1961 में सभी सीएम को पत्र लिखा कि यह जातीय आधारित आरक्षण है, जो नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्या राहुल जी इसके लिए भी माफी मांगेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में 1970 में मुंगेरी लाल कमीशन बना जिसकी रिपोर्ट 1976 में आई, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। जब कर्पूरी ठाकुर की सरकार आई तो पिछड़ों का आरक्षण लागू हुआ।

श्री सिंह ने कहा कि 1978 में मंडल कमीशन बना जिसकी रिपोर्ट 1980 में आई। कांग्रेस ने 10 वर्षों तक इसे लागू नहीं किया। 1990 में जब बी पी सिंह की सरकार बनी तो पिछड़ों का आरक्षण लागू किया। उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर 1990 में राजीव गांधी जी सदन में बहस के दौरान इसका विरोध किया था ।

bjp press confrence: भाजपा नेता ने कांग्रेस को यह भी याद दिलाया कि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग बनाया गया लेकिन उसे भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

श्री सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी जी से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या इन सभी गलतियों के लिए राहुल गांधी माफी मांगेंगे।

उन्होंने सवाल करते हुए यह भी पूछा कि 2011 में जो गणना हुई उसकी रिपोर्ट तीन वर्षों तक क्यों नहीं जारी की गई। दरअसल, इसमें आधे अधूरे आंकड़े थे, कई त्रुटियां थीं, इसलिए सरकार इसे जारी नही कर सकी।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू भी उपस्थित रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: खुसरूपुर की अमानवीय घटना के खिलाफ भाकपा-माले और ऐपवा की प्रतिवाद सभा
Next: मोदी सरकार में नारकोटिक्स और आतंकवाद पर नकेल कसने में कामयाबी

Related Stories

November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Nationalist Political Party
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

Nationalist Political Party: देश प्रथम पार्टी ने राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

Avatar Shrikant Singh October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.