Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • सत्ता की सियासत

तेजस्वी के जन्मदिन पर बिहार की महिलाओं पर लाठीचार्ज, दलितों का अपमान : सम्राट

ohm verma November 9, 2023
bjp bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। bjp bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा प्रतिवाद किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में जो स्थिति उत्पन्न हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से जो स्थिति बनी है उससे साफ है कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

bjp bihar

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर हमलोगों ने सुबह बधाई दी थी। इसके बाद राजद कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज और फिर दोपहर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और दलित परिवार से आने वाले नेता का अपमान।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान ‘मेरे गदहपन की वजह से सीएम बने ‘ की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री ‘गदहा’ नहीं हो सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री, बहनों, महिलाओं, दलितों का लगातार अपमान कर रहे हैं। इन शर्मसार करने वाली घटनाओं की भाजपा भर्त्सना करती है।

bjp bihar

मुख्यमंत्री के व्यवहार को कोई स्वीकार नहीं करेगा

bjp bihar : संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज सदन में जो घटना घटी उससे न केवल विधायिका बल्कि सदन को सीएम ने अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि सदन के सबसे वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को जिस तरह अपमानित किया गया उसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह घमंडिया गठबंधन के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। सबसे बड़ी बात है कि उप मुख्यमंत्री सीएम को उत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह सीएम की मानसिक स्थिति हो गई है उसमे राजद के लोग कोई गलत निर्णय न करवा लें।

मुंह में राम, बगल में छुरी

bjp bihar :विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि आज जो घटना घटी, वह मुंह में राम बगल में छुरी की कहावत को चरितार्थ करता है। मंचों पर तो नीतीश दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों की तारीफ नहीं करते और सदन में दलित का अपमान करते हैं।

उन्होंने कहा कि मांझी दलित के सर्वमान्य नेता हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा आरक्षण संशोधन विधेयक का समर्थन कर रही थी, उसके बावजूद विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुसहर जाति से आने वाले नेता को सीएम ने तू तड़ाक किया उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा सदन के अनुभव मे भी मांझी जी , सीएम नीतीश कुमार से वरिष्ठ हैं और उम्र में भी बड़े हैं।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा ने एससी, एसटी, पिछड़े का अपमान नही सहेगी। भाजपा मांझी जी के साथ है।

bjp bihar :इस प्रेस वार्ता में इनके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री जिवेश मिश्र, जनक सिंह और प्रमोद चंद्रवंशी भी शामिल रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पारित
Next: प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी

Related Stories

Sheroes Hangout
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Sheroes Hangout: शीरोज कैफे और छाँव फाउंडेशन की कहानी

infopost June 30, 2026 0
Socio-economic landscape
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Socio-economic landscape: कैसे बदला भारत 2014 से 2026 तक

infopost June 20, 2026
Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.