इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। bjp bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत विचारधारा वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक 2023 के लोकसभा एवं राज्यसभा से भारी बहुमत से पारित होने पर पटना में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शामिल हुए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता के अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में महिला अधिकार सह सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। भाजपा कार्यालय में महिला नेत्रियों के माध्यम से रंगोली बनाकर एवं रंगों से बड़ा बड़ा कमल आदि बनाकर उसे दीये से सजाया गया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी महिलाओं ने भारत की नारी शक्ति का वंदन – प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन – आधी आबादी को दिया अधिकार – धन्यवाद मोदी जी बारंबार जैसे नारे लगाए गए।
bjp bihar : इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष डाक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज भारत की महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा सामूहिक रूप से देश के श्रेष्ठ राजनीतिक आजादी का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है। देशभर के चेतनावान, विवेकशील, समझदार, शिक्षित, बुद्धिजीवी, मेहनतकश और समाजिक रूप से सक्रिय जीवित जागृत सभी वर्गों जातियों के महिलाओं के अंदर बहुत खुशी है।
bjp bihar : बिहार सहित देशभर की महिलाएं अपने महिला अधिकार एवं सम्मान को पाकर हर्षोल्लास में दिखाई दे रही है। बिहार की आधी आबादी भी इस अवसर पर खुशी चहूं ओर खुशियां मना रही है।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अमृता भूषण राठौर, सुषमा साहू, हेमलता वर्मा, मीना झा,शीला कुशवाहा,सजल झा,शोभा सिंह, चिंता ओझा, चांदनी पांडे, सोनी मिश्रा, क्रांति केसरी, धर्मशीला शर्मा, सीमा पांडे, अर्चना भट्ट, रितु रागिनी, प्रतिमा सिंह आदि प्रमुख रुप से मौजूद थीं।


