Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

आइएनडीआइए गठबंधन का फुलफॉर्म तक उनके नेताओं को नहीं मालूम : डॉ संजय जायसवाल

ohm verma September 2, 2023
bihar bjp jaiswal :

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। bihar bjp jaiswal :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शनिवार को आइएनडीआइ गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इसका फुल फॉर्म इसके नेताओं को भी नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक मुंबई में जमावड़ा लगा रहा लेकिन परिणाम कुछ नही निकला।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जायसवाल ने तंज कसा कि मुंबई की बैठक में तय हुआ है कि इनमें से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा।

bihar bjp jaiswal : उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इनके बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में ऐसा कोई नहीं है जिन पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं हो।

bihar bjp jaiswal :

राजद अध्यक्ष कह रहे, सबका खाता बंद करवाएंगे

संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लोगों को बैंक का खाता खुलवा कर अब तक 26 लाख करोड़ रुपये भेज चुके हैं, वहीं राजद के अध्यक्ष कह रहे हैं कि वे सब के बैंक खाते बंद करा देंगे। डॉ जायसवाल ने कहा कि उन्हें ख्वाब आता होगा कि अगर खाता नहीं खुला होता तो अधिकारियों से यह राशि बंटवाकर हजारों करोड़ रुपये खुद वसूल लेते।

आइएनडीआइए की मुंबई बैठक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन मुंबई में 500 रुपये का मिनरल वाटर पी कर यही सब निष्कर्ष निकला है।

उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई है और खाता सीधे लाभुक के खाते में जा रहा, नहीं तो एक समय था जब एक रुपये केंद्र से चलता था और लाभुक को 15 पैसे हीं मिलता था।

बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही

पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है। स्कूल में छुट्टियों को रद्द करने का फैसला इसे साबित करता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सऊदी में मोहमद साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाती है, लेकिन बिहार में होती है। यह बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति के तहत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि यही कारण है कि हिंदुओं की छुट्टी खत्म की गई है।

तेजस्वी बताएं कि उनके पास इतनी संपत्ति कैसे आई

bihar bjp jaiswal :तेजस्वी यादव के वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर दिए गए एक बयान पर उन्होंने कहा कि आगे उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, कुंतल कृष्ण, भाजपा के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पत्थरबाजी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने किया मोतिहारी में प्रदर्शन
Next: घमंडिया गठबंधन का उद्देश्य परिवार और भ्रष्टाचार को बचाना है : सम्राट

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.