Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने कहा, हम कनाडा के प्रयासों का समर्थन करते हैं

ohm verma September 23, 2023
bharat canada khalistan

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। bharat canada khalistan: 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

bharat canada khalistan: अमेरिकी की बाइडेन सरकार ने कहा कि वह, कनाडा में सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोपों की जांच के कनाडा के प्रयासों का समर्थन करता है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में शामिल हरदीप सिंह निज्जर (45) की कनाडा में 18 जून को गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसपर 10 लाख रुपये का नकद इनाम था।

भारत ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किया

कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने हत्या में ‘भारत सरकार के एजेंटों’ की संलिप्तता का आरोप लगाया। भारत ने इन आरोपों को ‘बेतुका’ और (निजी हितों से) ‘प्रेरित’ बताकर सिरे से खारिज कर दिया था। इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के जवाब में भारत ने भी एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन ने कहा, जैसे ही अमेरिका ने कनाडाई प्रधानमंत्री से आरोपों के बारे में सार्वजनिक रूप से सुना, हम स्वयं सार्वजनिक रूप से सामने आए और गहरी चिंता व्यक्त की। जो कुछ हुआ उसकी तह तक जाने के लिए कानून प्रवर्तन प्रक्रिया और अपराधियों को न्याय की जद में लाने के लिए हमारा समर्थन है।’’

bharat canada khalistan: सुलीवन ने कहा, ‘‘मैं निजी राजनयिक बातचीत के सार में नहीं जा रहा हूं, लेकिन हम अपने कनाडाई समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम उनके साथ करीबी तौर पर परामर्श कर रहे हैं। हम इस जांच में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करते हैं और हम भारत सरकार के भी संपर्क में हैं। सुलिवन ने अमेरिका और कनाडा के बीच मतभेद की अटकलों को ‘सिरे से’ खारिज कर दिया।

कनाडाई आरोपों के संबंध में सबूतों को लेकर किए गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर सुलिवन ने कहा कि वह इस मंच से खुफिया या कानून प्रवर्तन मामलों पर बात नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रक्रिया चलने दूंगा। जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम कनाडाई सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हम आगे भी ऐसा ही करते रहने वाले हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा
Next: अन्नपूर्णा रसोई का भोजन कर सैकड़ों जरूरतमंदों का मन हुआ तृप्त

Related Stories

Iran Drone Swarm Technology
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Iran Drone Swarm Technology: क्या ड्रोन स्वार्म बदल देंगे आधुनिक युद्ध का भविष्य?

infopost June 27, 2026 0
Benjamin Netanyahu Democracy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Benjamin Netanyahu Democracy: क्या सत्ता बचाने के लिए बदल रहे हैं नेतन्याहू लोकतंत्र के नियम?

infopost June 27, 2026 0
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.