Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ताजा तरीन

बायकॉट चायना

August 9, 2020
IMG-20200807-WA0049

महात्मा गांधी के आह्वान पर 9 अगस्त 1942 के दिन समूचे देश में एक साथ शुरू हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाने वाले भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया था। उसी तरह 9 अगस्त 2020 के दिन से ही देश का व्यापारिक संघटन कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स “कैट” चीनी सामान के बहिष्कार के लिए ‘चीन भारत छोड़ो अभियान’ की शुरुआत करने जा रहा है।

कैट चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ नाम से एक अभियान चला रहा है। इसी के बैनर तले देशभर के व्यापारी संगठन ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान चलाएंगे। ये व्यापारी सभी राज्यों के लगभग 600 शहरों में सामाजिक दूरी एवं सुरक्षा के सभी नियम का पालन करते हुए सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे।

जिस तरह से चीन ने एक लंबी योजना के तहत पिछले कई वर्षों से भारत के रिटेल बाजार पर कब्जा कर रखा है, उसे देखते हुए तथा बदली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चीनी उत्पादों से देश के रिटेल बाज़ार को आज़ाद कर आत्मनिर्भर भारतीय बाज़ार बनाना बहुत जरूरी है। चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए कैट ने ‘चीन भारत छोड़ो’ की आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया अभी हाल ही में रक्षाबंधन के त्योहार की हिंदुस्तानी राखी के रूप में मनाने के कैट के अभियान को देश के लोगों ने समर्थन दिया और चीनी राखी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जिससे चीन को इस बार राखी व्यापार से 4 हज़ार करोड़ रुपए में व्यापार की चपत लगाई है उससे साफ है की यदि देश के लोग संकल्प लेकर चीनी सामान का बहिष्कार करें तो भारत का व्यापार बहुत जल्द चीन से आजादी पा सकता है और कैट के नेतृत्व में देश के 7 करोड़ व्यापारियों ने यह संकल्प मज़बूती से लिया हुआ है।

इस अभियान के अंतर्गत सरकार से मांग की जाएगी कि भारत में 5जी नेटवर्क लागू करने में चीनी कंपनी हुवावे को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए तथा जिन चीनी कंपनियों ने देश के स्टार्टअप इकाइयों में निवेश किया है, उन्हें वापस किया जाए और ऐसे स्टार्टअप को आवश्यक वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाए। केन्द्र सरकार ने इस मुद्दे की गम्भीरता से समझते हुए ऐसे सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, जिनसे विभिन्न भारतीय परियोजनाओं में चीनी कम्पनियों की भागीदारी खारिज हुई है. उसी तर्ज पर सीमा से सटे क्षेत्रों, सुरक्षा से सम्बंधित क्षेत्रों, हाइवे और अन्य परियोजनाओं के निर्माण में ऐसी सभी चीनी मशीनों को प्रतिबंधित किया जाए जिसमें आईओटी डिवाइस लगी हैं. ये डिवाइस चीन स्थित कम्पनियों को ऐसी महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर सकती हैं, जिनका दुरुपयोग हो सकता है।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का ये ऐतिहासिक कदम निश्चित ही व्यापार जगत में छल-कपट से अपनी हुकूमत जमाने वाले चीन की नींव हिलाने का काम करेगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: क्या शंख की आवाज से खत्म होते हैं रोगाणु
Next: राकेश जाखेटिया: जिन्होंने शब्दों से जीवन बदलते देखा

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.