Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

पटना में  बिहार भाजपा के बड़े नेता पहुंचे अटल पार्क, प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

ohm verma August 16, 2023
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले— परिवार, धर्म, परिवार की तुष्टिकरण की जगह अटल जी के सपने को पूरा करने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी। सुशील मोदी बोले— अटल जी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर की नीतीश को सलाह, पहले बिहार तो संभाल लीजिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary:


Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: बिहार भाजपा ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उनको नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इस मौके पर पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के लिए श्रद्धेय अटल जी का साथ छूटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देश को बनाने में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने एम्स बनाने की शुरुआत की तो गांव के लिए ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत की। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने देश को विकसित बनाने का सपना देखा था।

आडवाणी का विरोध भी नीतीश कुमार ने किया था :सुशील मोदी

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा आज जो भी आज कुछ नीतीश कुमार हैं, वह अटल जी और भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी बनाम आडवाणी,नरेंद्र मोदी बनाम अटल बिहारी करने का प्रयास करते हैं लेकिन इसमें वे कभी सफल नहीं होंगे।

सुशील मोदी ने कहा कि जब वो वाजपेयी और आडवाणी की प्रशंसा करते हैं तो उनके मन में श्रद्धा कम, भाजपा में विभाजन का प्रयास ज्यादा रहता है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी को जब पीएम कैंडिडेट बनाया गया था तो सबसे ज्यादा विरोध करने वाले नीतीश थे और आज उनके सबसे बड़े समर्थक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ही परंपरा को प्रधानमंत्री जी निभा रहे हैं। अटल जी और मोदी जी अलग अलग नहीं हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश आज जो कुछ भी हैं उसमें भाजपा और अटल जी का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तिव बहुत बड़ा था, दलों से ऊपर था, वे अजातशत्रु थे।

उन्होंने विपक्षी दलों की एकता को लेकर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में एक भी नेता या एक भी दल महागठबंधन में बढ़ा हो तो बता दीजिए। मांझी जी की पार्टी छोड़ दी कई नेता बाहर हो गए।

10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का क्या हुआ

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जी को बताना चाहिए कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का क्या हुआ। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद एक भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जो लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा गया वे सभी तो एनडीए काल से नौकरी कर रहे थे।

अटल जी का बड़ा योगदान : रविशंकर प्रसाद

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक को बढ़ाने में श्रद्धेय अटल जी का बड़ा योगदान रहा है। योग्य पीएम के तौर पर बड़ा काम किए हैं, उनकी स्मृति को प्रणाम। नीतीश के दिल्ली जाने पर उन्होंने कहा कि पहले तो वे बिहार संभाल लें, तब देश संभालने की बात करें। दारोगा की हत्या हो जा रही है।

नीतीश जी बरात सजा रहे, दूल्हे का पता नहीं

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश जी बारात सजा रहे, दूल्हे का पता नहीं। उन्होंने कहा कि देश स्थायित्व और ईमानदार शासन तथा भ्रष्टचारमुक्त शासन चाहता है। उन्होंने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि तीसरी बार और प्रभावी बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: कार्यक्रम का संयोजन पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी ने किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर भाजपा के प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ,भाजपा पटना महानगर के महामंत्री मनोज सिंह, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी मिश्रा, भाजपा नेता राजेश मुखिया, जितेंद्र सिंह, मैनपुर मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण उपाध्याय, प्रहलाद कुशवाहा, सनोज यादव, रणवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: …मगर ये देश रहना चाहिए, पुण्यतिथि पर देश ने किया अटल जी को याद
Next: विश्वकर्मा योजना की मंजूरी से शिल्पकारों-दस्तकारों की संवरेगी किस्मत : सम्राट चौधरी

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.