Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

सेना पर फिल्म बनाने से पहले एनओसी जरूरी

August 2, 2020
web2

रक्षा मंत्रालय ने फिल्म व वेब सीरीज आदि में सुरक्षा बलों की गलत तस्वीर पेश किए जाने की शिकायतों पर संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड समेत विभिन्न मंत्रालयों से कहा है कि फिल्म निर्माता ऐसे कंटेंट को प्रसारित करने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र लें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखा है कि वह प्रोडक्शन हाउसों को कहें कि सुरक्षा बलों पर बनी किसी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री या वेब सीरीज को तब तक प्रसारित न करें जब तक उन्हें एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) न मिल जाए।

दरअसल, फिल्ममेकर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस आल्ट बालाजी की वेबसीरीज ट्रिपल एक्स एक बार फिर खबरों में आ गई है। वेब सीरीज को लेकर हुए इस डेवलपमेंट के बाद से एकता कपूर की मुश्किल बढ़ने वाली है। वेब सीरीज की राह में भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

अब रक्षा मंत्रालय ने इस वेबसीरीज पर अपना पक्ष रखा है। वहीं, मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा है कि प्रोड्यूसर को वेबसीरीज टेलीकास्ट करने से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेनी होगी। रक्षा मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को पत्र लिखा है कि अब सेना या सैन्य अधिकारियों पर आधारित फिल्मों या वेबसीरीज के टेलीकास्ट से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेनी होगी।

पत्र के अनुसार, मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि कुछ प्रोडक्शन हाउस, आर्मी थीम पर फिल्में बना रहे हैं। ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भारतीय सेना की छवि को बिगाड़ रहे हैं। इसलिए, सेना के विषय पर आधारित फिल्मों/ वेब सीरीजों आदि के प्रोड्यूसर्स को सार्वजनिक क्षेत्र में सेना के विषय पर किसी भी फिल्म/डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण से पहले रक्षा मंत्रालय से एनओसी प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।

कुछ दिनों पहले बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उसके बाद मामला काफी सुर्खियों में आ गया था और देशभर में लोगों ने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद के बढ़ने के बाद एकता कपूर ने सभी विवादास्पद सीन हटा दिए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि कोई संगठन माफी की मांग करता है तो हम माफी मांगने को भी तैयार हैं।

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस आल्ट बालाजी के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड 2’ में अभिनेत्री अदिति कोहली ने आर्मी ऑफिसर की पत्नी पाम का किरदार निभाया है। पति के ड्यूटी पर जाते ही ब्वॉयफ्रेंड रिबू मेहरा को घर बुलाती है। बताया जा रहा है कि इसके बाद कई आपत्तिजनक सीन फिल्म का हिस्सा थे, जिन पर आरोप था कि इससे कथित तौर पर भारतीय सेना की छवि खराब हुई है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: क्या है ‘मंकीगेट’ प्रकरण जिसे कुंबले ने किया याद
Next: नई शिक्षा नीति: शिक्षकों और B.Ed कोर्स में बड़े बदलाव

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.