Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राज्यों से ...

मिशन अन्नपूर्णा रसोई : मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर 400 लोगों को कराया भोजन

ohm verma January 13, 2024
annapurna rasoi

इंफोपोस्ट संवाददाता संवाददाता, मोतिहारी। annapurna rasoi :


जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं है। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उक्त बातें शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष शरण ने देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान द्वारा बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच मिशन अन्नपूर्णा रसोई के 101 वें आयोजन का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे मानव सेवी कार्यों की सराहना की और सभी सेवकों को शुभकामनाएं दी।

annapurna rasoi

चार सौ जरूरतमंदों को भोजन

annapurna rasoi : सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आजीवन सहयोगी विनोद जालान ने बताया कि आज अन्नपूर्णा रसोई के द्वितीय वर्षगांठ पर मकर संक्रांति विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। 400 से अधिक जरूरतमंदों के बीच निशुल्क भोजन का वितरण किया गया। अब तीसरे वर्ष में यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

annapurna rasoi

लाई तिलवा के पैकेट बांटे

annapurna rasoi : अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने कहा कि दो वर्ष पूर्व मकर संक्रांति के दिन इस सेवा का शुभारंभ किया गया था। आज जरूरतमंदों, गरीबों, यात्रियों, टेंपो चालक, रिक्शा चालक मजदूरों के बीच मसालेदार खिचड़ी और लाई, तिलवा का पैकेट का वितरण किया गया। वहीं राजेंद्र जालान द्वारा वृद्ध जनों असहायों के बीच शॉल का वितरण किया गया। सेवा कार्य में देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, दिलीप केसरी, राजेंद्र जालान, युवा समाजसेवी विक्की कुमार, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, रामचंद्र शाह, शशि भूषण कुमार आदि लोग लगे रहे।

annapurna rasoi

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी में कल लगेगा मेगा हेल्थ कैंप, न्यूरोलॉजिस्ट सहित कई बड़े डॉक्टर देंगे सेवाएं
Next: Religious Laws: धार्मिक पर्यटन का उत्साह और सत्ता से मतभेद

Related Stories

CJP Protest
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

CJP Protest: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब

infopost October 2, 2026 0
रोडवेज कर्मचारी चुनाव
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

रोडवेज कर्मचारी चुनाव: गिरिजा तिवारी अध्यक्ष चुने गए

infopost September 26, 2026 0
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन: डॉ. सरस्वती गौड़ को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

infopost September 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.