इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। annapurna rasoi :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक नेक इरादा और बदलाव लाने की जिद के साथ छोटी सी कोशिश भरी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए पिछले 100 सप्ताह से निरंतर रूप से गरीब, असहाय, जरूरतमंद, टेंपो चालक, रिक्शा चालक, यात्रियों, रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले चार सौ से अधिक की संख्या में रेलवे स्टेशन पर उपस्थित लोगों के बीच स्वादिष्ट भोजन कराती है देवरहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान।

100वें सप्ताह का शुभारंभ
annapurna rasoi : 100वें सप्ताह का शुभारंभ पटना से पधारीं समाज सेविका अकंना गोयनका ने अपनी सुपुत्री नारायणी और नित्या के साथ संयुक्त रूप से मिशन अन्नपूर्णा रसोई का भोजन वितरण कर किया। मौके पर अंकना गोयनका ने कहा कि समाज में एक ऐसा वर्ग भी है जो दो वक्त की रोटी से ज्यादा नहीं कमा सकता। नतीजतन निशुल्क में खाना मिलने पर वह अपना पैसों की बचत करता है और उनका पेट भरता है।

भोजन कर हो रहे आत्मसंतुष्ट
annapurna rasoi : संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लोग बड़े ही इत्मीनान के साथ दो बार तीन बार भोजन को लेकर भरपेट भोजन कर आत्मसंतुष्ट हो रहे हैं। यह भाव उनके चेहरे पर देखने को मिला।

मकर संक्रांति स्पेशल मनाया जाएगा : रामभजन
मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक राम भजन ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व मकर संक्रांति के दिन इसका शुभारंभ किया गया था। 13 जनवरी को द्वितीय वर्षगांठ के रूप में मिशन अन्नपूर्णा रसोई मकर संक्रांति स्पेशल मनाया जाएगा।

जरूरतमंदों का सहारा है अन्नपूर्णा रसोई : जालान
annapurna rasoi : आजीवन सेवक विनोद जालान ने कहा कि गरीबों का सहारा बना है मिशन अन्नपूर्णा रसोई। अब लोगों को इसका इंतजार रहता है। नर सेवा नारायण सेवा है। यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। मौके पर सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता विक्की कुमार, गुड्डू कुमार, रामचंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।


