Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • मनोरंजन

Ancient teacher-pupil congregation: पुरातन शिक्षक—शिष्य समागम और आभासी दुनिया

March 23, 2021
Ancient teacher-pupil congregation

Ancient teacher-pupil congregation: सुलतानपुर जिले के धम्मौर कस्बे के पास स्थित श्री हनुमत इंटर कॉलेज के पुराने शिक्षकों और शिष्यों का मिलन होने जा रहा है। तारीख तय हुई है 25 मार्च 2021। इन ऐतिहासिक क्षणों को संभव बनाने में आभासी दुनिया यानी डिजिटल संसार का कम योगदान नहीं है।


Ancient teacher-pupil congregation: दो से तीन दशक पुरानी यादें होंगी ताजा

श्रीकांत सिंह


नई दिल्ली। Ancient teacher-pupil congregation: आज हम इस विद्यालय की चर्चा इसलिए नहीं कर रहे हैं कि यहां तमाम प्रतिभाओं का मेला लगा रहा है, जहां से निकले योग्य नागरिक देश के विभिन्न भागों में बड़े—बड़े पदों को सुशोभित कर रहे हैं। चर्चा का कारण यह है कि एक ओर कोरोना महामारी ने सामाजिक दूरियां पैदा कर दी हैं तो दूसरी ओर इस विद्यालय में पुरातन शिक्षक—शिष्य समागम होने जा रहा है।

इसी को कहते हैं—प्रत्येक क्रिया की समान और विपरीत प्रतिक्रिया। न्यूटन के इस वैज्ञानिक सिद्धांत ने शायद यह सोच पैदा की होगी कि क्यों न श्री हनुमत इंटर कॉलेज, धम्मौर के पुरातन शिक्षकों और शिष्यों का मिलन कराया जाए।

आसान नहीं था यह कार्य

यह कार्य आसान नहीं था। बीस—तीस वर्षों के भीतर तो तमाम मियां—बीबी में तलाक के किस्से सामने आ जाते हैं। लेकिन इस विद्यालय में ​तो वर्षों से बिछड़े लोगों को मिलाने का जो कार्यक्रम बना है, वह भारतीय संस्कारों का एक बेजोड़ उदाहरण है। विद्यालय की चर्चा करने का यह सबसे बड़ा कारण है।

दरअसल, विद्यालय एक ऐसा चतुष्पथ होता है, जहां आपके जीवन का रास्ता निर्धारित होता है। लेकिन चौराहा पार करने के बाद रास्ता निरंतर आपको उस चौराहे से दूर ले जाता है। यह स्वाभाविक है और नियति भी।

नियति ही रचती है हर किसी की कहानी

यह नियति अपने साथ भी आजीवन काम करती रही। फेसबुक के जरिये कुछ सहपाठियों से संपर्क हो पाया, लेकिन वर्चुअल ही। नियति ने कभी समय ही नहीं दिया कि किसी से व्यक्तिगत रूप से मिला जाए।

इस विद्यालय से पास होकर निकले लोग अपने—अपने कैरियर को चुनने के कारण को अलग—अलग तरीके से परिभाषित कर सकते हैं। लेकिन जब मैं अपनी बात कर रहा हूं, तो मुझे अपने ही अतीत को खंगालना होगा।

जहां निकलती रही है कक्षा पत्रिका भीAncient teacher-pupil congregation:

यह एक ऐसा विद्यालय है, जहां विद्यालय की वार्षिक पत्रिका के साथ कक्षा पत्रिका भी निकलती रही है। मेरा यह सौभाग्य रहा कि मुझे विद्यालय की वार्षिक पत्रिका के छात्र संपादक मंडल में शामिल किया गया था। शायद उसी ने मुझे पत्रकारिता का क्षेत्र चुनने के लिए प्रेरित किया हो। Ancient teacher-pupil congregation:

प्रयागराज टाइम्स, दैनिक आज, बंदेमातरम, पांचजन्य, निष्पक्ष भारती, सिने इंडिया इंटरनेशनल, दैनिक जागरण और ओपिनियन पोस्ट की यात्रा का प्रारंभ विंदु मुझे श्री हनुमत इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका लांगूल ही लगती है। क्योंकि उसकी याददास्त को मैंने आज तक संजो कर रखा है। उसे कहीं भी शेयर करने का मौका नहीं मिला।

आलेख का समापन भी तो करना है न

Ancient teacher-pupil congregation: लगता है कि पुरातन शिक्षक—शिष्य समागम उन यादगार पलों को शेयर करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसलिए आज पुराने कागजों की दुनिया में श्री हनुमत इंटर कालेज की याददास्त को तलाश रहा हूं। क्योंकि वे निर्जीव कागज भर नहीं, व्यक्तिगत गवाह भी हैं। यह अवसर व्यष्टि से समष्टि में समा जाने जैसा लग रहा है। तभी तो विचार प्रक्रिया थमने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन इस आलेख का समापन भी तो करना है न।

 

Ancient teacher-pupil congregation:

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Water life mission: जल जीवन मिशन यानी सबको पानी दो
Next: Election Survey: ये सर्वे नहीं आसां, बस इतना समझ लीजै …

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.