Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Agnipath Recruitment Process: “अग्निपथ” भर्ती योजना का आगाज

July 6, 2022
Agnipath Recruitment Process

Agnipath Recruitment Process: “अग्निपथ” भर्ती योजना के तहत साढ़े सात लाख लोगों ने आवेदन कर दिया है। भारतीय नौसेना में अग्निपथ भर्ती योजना के पहले बैच में 20 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं होंगी। योजना के खिलाफ हिंसक विरोध और आगजनी करने वालों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

Agnipath Recruitment Process: “अग्निपथ” पंजीकरण प्रक्रिया पूरी

आईपी डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। Agnipath Recruitment Process: भारतीय वायु सेना में “अग्निपथ” भर्ती योजना के तहत साढ़े लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से शुरू हुई और मंगलवार को समाप्त हो गई।

पिछले 14 जून को घोषित योजना के विरोध में एक सप्ताह तक कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। विभिन्न विपक्षी दलों ने इसे वापस लेने की मांग की। लेकिन वायुसेना ने ट्वीट किया, ”अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आईएएफ की ओर से आयोजित ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आयु सीमा इस साल के लिए 23 वर्ष

अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी। साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। चार साल बाद केवल 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा नियमित की जाएगी। विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को इस साल के लिए बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया है।

कुछ भाजपा शासित राज्यों ने घोषणा की थी कि अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में शामिल सैनिकों को राज्य पुलिस बलों में भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन सशस्त्र बलों के मुताबिक योजना के खिलाफ विरोध और आगजनी करने वालों को शामिल नहीं किया जाएगा।

नौसेना के पहले बैच में 20 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं

भारतीय नौसेना के लिए अग्निपथ भर्ती योजना के पहले बैच में 20 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं होंगी। उन्हें नेवी के विभिन्न हिस्सों और शाखाओं में पोस्टिंग दी जाएगी। भारतीय नौसेना इस साल तीन हजार अग्निवीरों को शामिल करने की तैयारी में है।

विशेष रूप से पहली जुलाई से इंडियन नेवी ने पहले बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। लगभग 10 हजार महिलाओं ने कथित तौर पर पंजीकरण कराया है। रजिस्ट्रेशन के बाद नौसेना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से 30 जुलाई तक चलेगी।

महिला और पुरुष दोनों को भर्ती में शामिल किया जाएगा। नौसेना के पास वर्तमान में 30 महिला अधिकारी हैं। तय किया गया है कि अग्रिपथ योजना के तहत महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी। उन्हें युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Mangal Prawas: प्रज्ञसागर मुनिराज ने कहा, खूबसूरत समय ईश्वर की देन
Next: Lalu Yadav Health: लालू की हालत नाजुक, मोदी ने किया फोन

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.