Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 4, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस

June 25, 2022
Agneepath Scheme

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि अग्निपथ योजना किसानों से बदला लेने का एक हथकंडा है। तभी तो प्रयागराज, पत्थर गिरजा, सिविल लाइंस में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वक्ताओं ने कहा, अग्निपथ योजना जवान विरोधी


आईपी न्यूज


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। विरोध दिवस के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी है। जब केंद्र सरकार “जय जवान-जय किसान” के नारे की भावना को तहस-नहस करने पर तुली है। ऐसे में किसानों का कर्तव्य है कि वह नौजवानों के साथ इस संघर्ष में खड़ा हो।

कहा गया, अग्निपथ योजना देश के भविष्य के साथ धोखा है। यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि देश के किसान परिवारों के साथ भी धोखा है। इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है।

अधिकांश सैनिक किसान परिवार से

अधिकांश सैनिक किसान परिवार से ही हैं। सेना की नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान-सम्मान और आर्थिक संबल से जुड़ी है। देश के लिए यह शर्म की बात है कि “वन रैंक वन पेंशन” के वादे के साथ पूर्व सैनिकों की रैली से अपना विजय अभियान शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब “नो रैंक नो पेंशन” की योजना को लाद रहे हैं।
सेना में नियमित भर्ती में भारी कटौती उन किसान पुत्रों के साथ धोखा है, जिन्होंने वर्षों से फौज में सेवा करने का सपना संजोया था। यह संयोग नहीं है कि इस योजना में “ऑल इंडिया ऑल क्लास” के नियम से भर्ती करने पर उन सभी इलाकों से भर्ती में सबसे ज्यादा कटौती होगी, जहां किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया था।

एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

इसलिए अग्निपथ योजना किसान आंदोलन के कारण झुकने को मजबूर हुई सरकार का किसानों से बदला लेने का एक और हथकंडा है। कार्यक्रम के अंत में अग्निपथ योजना वापस लेने सहित अन्य विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसपी सिटी मदन कुमार को सौंपा गया।

विरोध दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक, अखिल किसान किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा, जय किसान आंदोलन आदि किसान संगठनों से जुड़े किसान शामिल हुए।

संयुक्त ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन

संयुक्त ट्रेड यूनियंस ने भी राष्ट्रीय स्तर पर विरोध दिवस का समर्थन किया है। विरोध दिवस में किसानों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान और मजदूरों ने भी भागीदारी की। विरोध दिवस में मुख्य रूप से डॉ कमल उसरी, संजय यादव, भूपेंद्र पाण्डेय, नसीम अंसारी, सुरेन्द्र पटेल आदि शामिल हुए।

लाल चंद्र, अनुराग यादव, लालता प्रसाद, चमेला देवी, कलावती, पंचम लाल, सुनील मौर्य, अनिल वर्मा, शिधेस्वर मिश्रा, सुभाष चंद्र पाण्डेय,आंनद मालवीय, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद तिवारी, पृथ्वीपाल, अखिल विकल्प, विकास स्वरूप, समीर गांगूली, अश्वनी यादव आदि भी पहुंचे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सालिकराम यादव और संचालन जालंधर पटेल ने किया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Shiv Sena’s “Fear”: क्या कर रहा है शिवसेना का”डर”?
Next: Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.