Action in Mandi Office: आवेदक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 (1) बी, 120 (बी) आईपीसी के तहत मंडी कार्यालय में कार्रवाई की। और तीन मंडी सहायक उपनिरीक्षकों को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Action in Mandi Office: आवेदक महेंद्र अग्रवाल की शिकायत पर हुई कार्रवाई
राजेश गंगराड़े
खंडवा, मध्य प्रदेश। Action in Mandi Office: जिले की पंधाना तहसील में लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ट्रैप कार्रवाई के दौरान आवेदक महेंद्र अग्रवाल की शिकायत पर मंडी सहायक उपनिरीक्षकों अरविंद मंडलोई, शुभम सोनी और सुनील वास्कले को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।
आवेदक महेंद्र अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने शासन के नियमों के आधार पर व्यापारियों को वर्ष 2020 में उनके स्थान से कृषि उपज क्रय के लिए क्रय केंद्र के मंडी लाइसेंस दिए गए थे। जिसकी समयावधि निर्धारित नहीं थी। उन्होंने कृषि उपज को खरीदा था। मंडी टैक्स भी उन्होंने चुकाया था।
कुछ कृषि उपज का विक्रय नहीं हो सका था
पोर्टल 31 जून 2020 को बिना सूचना के बंद हो जाने से उनकी कुछ कृषि उपज का विक्रय नहीं हो सका था। उन्होंने पुनः मंडी शुल्क भुगतान कर उपज का विक्रय किया था। मंडी सहायक उपनिरीक्षकों ने उनके गोदाम चेक किए तो स्टॉक में 141 कुंतल मक्का अतिरिक्त पाया गया।
इसी के लिए सहायक उप निरीक्षकों ने रिश्वत के रूप में 80 हजार रुपये मांगे थे। इसकी सूचना आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को दे दी। पिछले 13 सितंबर को रिकॉर्डिंग कराई गई। बातचीत के दौरान 15 हजार रुपये में लेनदेन तय हुआ।
सहायक उपनिरीक्षकों के तीन तीन हजार
सभी सहायक उपनिरीक्षकों के तीन तीन हजार और मंडी सचिव के पांच हजार रुपये तय किए गए थे। 14 सितंबर को मंडी कार्यालय में सहायक उपनिरीक्षक सुनील वास्कले को उनके कार्यालय में महेंद्र अग्रवाल से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर लिया गया।
शेष दो हजार रुपये शुभम सोनी पहले ही ले चुके थे। एक हजार रुपये डीजल भरवाने के नाम पर आवेदक ने कम करा ली थी।
पंधाना में विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों की भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
एक अन्य खबर के अनुसार, पंधाना में विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों की भाजपा कार्यकारिणी, सेक्टर प्रभारी, पालक, संयोजक एवं बूथ प्रभारियों की बैठक में इंदौर सांसद शंकरलाल ललवाणी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, विधायक रामजी दागोरे और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



