Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

बिहार में नीतीश की पार्टी में टूट, महासचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

ohm verma September 28, 2023
break in JDU

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले— लालू,नीतीश सबसे बड़े सामंती, 33 साल से बिहार को लूट रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आलोक नंदन शर्मा, पटना। break in JDU :


बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के महासचिव सह बिहार राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी में आने का स्वागत किया और आशा व्यक्त की है कि आप लोगों के सहयोग से 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीटें भाजपा को मिलेंगी।

break in JDU

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार में सबसे बड़े सामंती लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं जो 33 सालों से बिहार को लूट रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। भाजपा को सत्ता में लाकर बिहार को श्रेष्ठ बनाना है।

break in JDU

इन प्रमुख नेताओं ने भी ली सदस्यता

जदयू के नेता राजू गुप्ता के अलावा प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख ब्रह्मपुर और पूर्व विधानपरिषद उम्मीदवार डॉ दुर्गाचरण मिश्रा,निहारिका नूतन शुभ्रा त्रिपाठी,सुनील गुप्ता ब्लाक प्रमुख,मुन्ना सिंह ब्लाक प्रमुख,अमित गुप्ता जदयू जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र बैठा,बसंत राम,मिथिलेश कुमार, राजकुमार वैश्य,कमलेश रजक, नम्रता कुमारी,विजय गुप्ता,उदय त्रिपाठी को भी सम्राट चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगले चुनावों में राजद को थोड़ा बहुत वोट मिल भी जाएगा लेकिन जदयू या नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं बचने वाला।

अब भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का ही कोई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा।

break in JDU : बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में आज अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की संरक्षक सरकार हो गई है। अब बिहार में सत्ता परिवर्तन करना सभी बिहारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में कमाई, सुनवाई, पढ़ाई, कारवाई का जुमला पढ़ने वाले उप मुख्यमंत्री चुप है तो नीतीश अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के सामने नतमस्तक है।

break in JDU :इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू के टूटने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। राजू गुप्ता का जदयू छोड़ना यह संदेश देता है कि जदयू अब बहुत दिनों तक बतौर पार्टी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि छह से आठ महीनों में इसका नामोनिशान मिट जाएगा।

break in JDU : इधर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जदयू अब फूस की झोपड़ी बची है जो तेज हवा के झोंके से कभी उड़ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस पार्टी का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा। इस कार्यक्रम में मंच संचालन क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: राजस्थान चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने उतारी नेताओं की टीम
Next: राजा बहादुर कीर्त्यानंद सिंह का था सर्वोत्तम योगदान

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.