Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 29 तक होती रहेगी बरसात

infopost September 26, 2023
UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश को अभी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। क्योंकि 29 सितंबर तक लगातार अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। वजह यह है कि पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर देखने के लिए मिलेगा। एक चक्रवात भी दस्तक दे रहा है। लेकिन यह ज्यादा प्रभावशाली नहीं होगा।

UP Weather: वाराणसी, जौनपुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर में होगी बारिश

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

UP Weather: एक चक्रवात का असर पूरे उत्तर प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में आने वाले जिलों में इसका असर रहेगा। जैसे वाराणसी, जौनपुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल में इसका असर देखने के लिए मिलेगा और हल्की बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसून टर्फ लाइन बनी हुई है। इस दौरान गुलाबी सर्दी भी दस्तक दे सकती है। क्योंकि तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस साल सितंबर के महीने में जिस कदर बारिश हुई है, उसके मद्देनजर मौसम विज्ञानी मौसम की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

लखनऊ में आज हो सकती है बारिश

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, बुधवार को लखनऊ में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण पूरे प्रदेश में इसका असर देखने के लिए मिलेगा। बहुत भारी बारिश नहीं होगी बल्कि हल्की बारिश गरज चमक के साथ होती रहेगी। अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान स्थिर रह सकता है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

तापमान पर भी मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: RRTS Corridor1: न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के ऊपर से गुज़रेगी रैपिडएक्स ट्रेन
Next: खुसरूपुर की अमानवीय घटना के खिलाफ भाकपा-माले और ऐपवा की प्रतिवाद सभा

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.