Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • दिल्ली एनसीआर

RRTS Corridor1: न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के ऊपर से गुज़रेगी रैपिडएक्स ट्रेन

infopost September 26, 2023
RRTS Corridor

RRTS Corridor1: दिल्ली को प्रदूषण और भीड़ भाड़ से बचाने के लिए बनाई जा रही दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके अंतर्गत दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के ऊपर से आरआरटीएस कॉरिडोर का वायाडक्ट सफलता पूर्वक तैयार कर लिया गया है।

RRTS Corridor1: इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RRTS Corridor1: आरआरटीएस कॉरिडोर का यह वायाडक्ट न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली मेट्रो के कॉरिडोर को पार कर रहा है। इतनी ऊँचाई पर पहले से स्थित एवं परिचालित मेट्रो ट्रैक के ऊपर से सफ़लतापूर्वक निर्माण कार्य करना इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है।

मेट्रो से सफ़र करने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस हिस्से के वायाडक्ट का अधिकतम निर्माण कार्य रात्रि के समय किया गया। यहाँ काम करना चैलिंजिंग था क्योंकि इस स्थान पर दोनों ओर कार्य करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी।

तारिणी (लॉन्चिंग गेंट्री) की सहायता से गर्डर के सेगमेंट्स को आपस में जोड़ने का काम किया गया और समयबद्ध रूप से इसका निर्माण कर लिया गया। इस निर्माण कार्य में एनसीआरटीसी को डीएमआरसी का पूरा सहयोग मिला तथा उनके साथ तारतम्यता में निर्बाध सेवा सुनिश्चित करते हुए एनसीआरटीसी ने सुरक्षित रूप से निर्माण पूरा किया।

बिना सेवा बाधित किए निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य

सराय काले खाँ आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक आरआरटीएस स्टेशन की ओर बढ़ते हुए कॉरिडोर का एलिवेटेड अलाइनमेंट दिल्ली मेट्रो के वायाडक्ट को क्रॉस करता है। यह वायाडक्ट ब्लू लाइन मेट्रो की सेवाएँ प्रदान करता है जिससे रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग सफ़र करते हैं। ऐसे में बिना सेवा बाधित किए इसके ऊपर से निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन एनसीआरटीसी द्वारा निर्माणाधीन आरआरटीएस का मूल सिद्धांत है। इसके अंतर्गत यात्रियों की सुगम और निर्बाध यात्रा के लिए आरआरटीएस स्टेशनों की योजना रणनीतिक रूप से इस प्रकार बनाई गई है कि इन्हें मौजूदा सार्वजनिक परिवहन साधनों के जितना करीब संभव हो बनाया जाए और इनमें आपस में कनेक्टिविटी प्रदान की जाए। इसके लिए एनसीआरटीसी को निर्माण एवं सिविल इंजीनियरिंग संबंधी कई जटिलताओं का भी सामना करना पड़ा है।

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री नोएडा से

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री नोएडा से आते हैं। मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के माध्यम से भविष्य में, ये यात्री न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पहुँचकर, सीधी रैपिड रेल पकड़ कर मेरठ या दिल्ली की ओर यात्रा कर सकेंगे।

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को न्यू अशोक नगर के मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए लगभग 90 मीटर लंबा और करीब 6 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो मेट्रो के कॉनकोर्स लेवल पर कनेक्ट होगा। इस फुटओवर की ऊंचाई ज़मीन से करीब 8 मीटर होगी। इसके तैयार होने से रैपिडएक्स और मेट्रो के यात्री स्टेशन से बाहर निकले बिना ही दूसरे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।

यात्रियों की तनाव मुक्त यात्रा सुनिश्चित

RRTS Corridor1: यह न केवल यात्रियों की तनाव मुक्त यात्रा सुनिश्चित करेगा बल्कि परिवहन साधनों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में भी मुख्य भूमिका निभाएगा। यह महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों और अधिक सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक होगा। साथ ही, आस-पास के क्षेत्रों की स्टेशन तक बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच प्रदान करने के लिए, एनसीआरटीसी इस स्टेशन पर दो और एफओबी का भी निर्माण कर रहा है।

दिल्ली में एलिवेटेड सेक्शन के लिए अब तक 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबे वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके साथ ही पिलर निर्माण का भी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक पूरे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को परिचालित कर दिया जाए। उसके पहले, इसी वर्ष जल्द ही 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Lavkush Ramlila Committee: दिल्ली में रामलीलाएं इस बार रात 12 बजे तक
Next: UP Weather: उत्तर प्रदेश में 29 तक होती रहेगी बरसात

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.44.31 PM
  • कारोबार
  • दिल्ली एनसीआर

ई-रिक्शा और ई-कार्ट को पॉलिसी से बाहर रखने पर नाराजगी, सरकार पर वादाखिलाफी और बड़े निर्माताओं को फायदा पहुंचाने का आरोप

infopost July 3, 2026 0
Shri Jagannath Rath Yatra 2026
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Shri Jagannath Rath Yatra: नोएडा में 16 जुलाई को निकलेगी 17वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

infopost June 30, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.