Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

UPKL: आईपीएल की तर्ज पर ‘उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग’

infopost September 17, 2023
UPKL

UPKL: नोएडा मीडिया क्लब में रविवार को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के आयोजकों ने एक बड़ा ऐलान किया। अब उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तरह होगा। पहले सीजन में होने वाले 60 मैचों में यूपी की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

UPKL: नया स्पोर्ट्स प्लेटफार्म खड़ा करने का लक्ष्य

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

UPKL: आईपीएल की तर्ज पर यूपी के युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए “उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग” की शुरुआत की गई है। रविवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूपीकेएल के पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की।

यूपीकेएल के रूप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक नया स्पोर्ट्स प्लेटफार्म खड़ा करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत वन एक्स स्पोर्ट्ज और यूपी कबड्डी एसोसिएशन के साझा आयोजन “उत्तर प्रदेश कबड़्डी लीग” की घोषणा की गई है। एक्स स्पोर्ट्ज के फाउंडर संभव जैन ने बताया कि यूपीकेएल में यूपी के स्थापित खिलाड़ियों के साथ नए और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।

टीमों का गठन आईपीएल की तर्ज पर

टूर्नामेंट में कुल 60 मैच होंगे, जिनमें नोएडा निंजा, गंगा वारियर्स और बुंदेलखंड रॉयल्स समेत यूपी के आठ अलग अलग क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों का गठन आईपीएल की तर्ज पर ही किया गया है और इनमें खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया भी तकरीबन वैसी ही होगी। कई टीमों में प्रो कबड्डी के खिलाड़ी भी ताल ठोकते नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यूपी जनसंख्या के लिहाज से एक बड़ा प्रदेश है और इससे विभिन्न खेलों के बहुत से खिलाड़ी निकले हुए हैं। लेकिन दूर दराज के गांवों और कस्बों में रहने वाले युवाओं को अवसर न मिल पाना एक बड़ी समस्या है।

ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों को करेंगे प्रमोट

हमारी कोशिश होगी कि इस कमी को दूर किया जाए। क्योंकि हमारा मकसद ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रमोट करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। इससे खिलाड़ियों में मोटिवेशन बढ़ेगा और उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त होने का भी अवसर मिलेगा।

एमेच्योर कबड्डी फेडरैशन ऑफ इंडिया के जॉइन्ट सेक्रेटरी कुमार विजय सिंह, यूपीकेएल के ब्रांड अम्बेसडर और इंटरनेशनल कबड्डी एण्ड प्रो कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी ने भी पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी और कबड्डी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का आश्वाशन दिया।

वन एक्स स्पोर्ट्ज के मार्केटिंग डायरेक्टर अमन सक्सेना ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन का काम जोरों पर है। ब्रॉडकास्ट के लिए भी बात चल रही है। साथ ही कब से इस कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत होगी, तारीख की घोषणा भी जल्द करेंगे।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: PM Modi birthday: आज 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next: जंगलराज की वापसी के लिए नीतीश ने भाजपा का साथ छोड़ा :अशोक श्रीवास्तव, देखें वीडियो

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.