Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

बिहार में शिक्षा मंत्री के बयान से बवाल, अब रामचरित मानस पर किया वार

ohm verma September 15, 2023
sanatan dharma rjd

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। sanatan dharma rjd: 


बिहार के शिक्षामंत्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। यह बयान रामचरित मानस पर है। इस बयान से बवाल मच गया है। शिक्षा मंत्री व आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम में कहा कि रामचरित मानस में जिक्र किए गए कुछ कंटेंट पोटेशियम साइनाइड के बराबर हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब तक इसमें पोटेशियम साइनाइड रहेगा, तब तक मैं विरोध करूंगा। चंद्रशेखर के इस बयान का आइएनडीआइ के सहयोगी दल नीतीश की पार्टी जेडीयू और भाजपा ने जोरदार विरोध किया है।

हिंदी दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने चौपाई ‘पूजही विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पुजहु वेद प्रवीना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें क्या कहा गया है।

sanatan dharma rjd: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने बृहस्पतिवार को देर रात एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह सिर्फ मेरा विचार नहीं है, बल्कि हिंदी के बड़े लेखक नागार्जुन और समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया ने भी कहा है कि रामचरितमानस में कई प्रतिगामी विचार हैं।’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘शास्त्रों में बहुत सी महान बातें हैं, लेकिन अगर किसी दावत में पोटेशियम साइनाइड छिड़ककर 55 व्यंजन परोसे जाते हैं, तो भोजन खाने लायक नहीं रह जाता।’ राजद नेता ने आरोप लगाया कि जातिगत भेदभाव के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें अपशब्द कहे गए और हमले की धमकियां भी मिलीं, लेकिन जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने इसी तरह की चिंता जताई तो किसी को कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने जातिगत जनगणना का भी समर्थन किया।

जेडीयू ने किया पलटवार

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस के इस बयान का लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी की सहयोगी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कड़ा विरोध किया है। जेडयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जिनको रामचरित मानस में पोटेशियम साइनायड ​दिखता है वे इस विचारधारा को अपने तक सीमित रखें। हमारी पार्टी इस बयान से इत्तफाक नहीं रखती। इस प्रकार की विचारधारा को जेडीयू या आइएनडीआइ पर थोपने की कोशिश नहीं करें।

बिहार की राजनीति में आरजेडी पोटेशियम साइनायड : भाजपा

sanatan dharma rjd: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का रामचरित मानस पोटेशियम साइनायड कहना घोर आपत्तिजनक है। सही अर्थों में बिहार की राजनीति के लिए आरजेडी जैसी पार्टी ही पोटेशियम साइनाइड है।

उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल हिंदुओं के अपमान करने की रणनीति पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने पहली बार रामचरित मानस का अपमान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वरदहस्त हासिल है और उनके इशारे पर ही शिक्षा मंत्री हिंदुओं की आस्था पर चोट कर रहे हैं।

राहुल गांधी जवाब दें : संबित

sanatan dharma rjd: 

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने श्रीराम चरित्र मानस को पोटेशियम साइनाइड बता दिया। लिस्ट जारी करने वालों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। क्या आप इस मंत्री का बहिष्कार करेंगे या नहीं। राहुल गांधी जवाब दीजिए। क्या आपमें हिम्मत है, उस राजनीतिक पार्टी और उस नेता का बहिष्कार कर सकते हैं क्या?

https://x.com/AHindinews/status/1702597597754695887?s=20

सनातन को खत्म करने का सपना देखने वाले खुद खत्म होंगे : जितिन

चंद्रशेखर के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, आइएनडीआइए गठबंधन और उसके नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहते हैं। आने वाले दिनों में जनता उनको जवाब देगी। जो लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहते हैं, वह खुद खत्म हो जाएंगे।’

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Mahamrityunjaya: विद्या मालवडे ने कहा, महादेव ने दिलाई फिल्म ‘महामृत्युंजय’
Next: अफगानिस्तान में तालिबान ने 18 को हिरासत में लिया

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Rahul Gandhi Detained
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

Rahul Gandhi Detained: दिल्ली में बढ़ा सियासी तनाव

infopost October 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.