Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

विहिप बोली—’इंडिया’ होगा पस्त, जीतेगा भारत, फिर आएगी मोदी की सरकार, देखें वीडियो

ohm verma September 11, 2023
india bharat

ओम वर्मा, मोतिहारी। india bharat :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आइएनडीआइए और भारत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विवाद थमने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है।

जब से जी—20 में विभिन्न कार्यों के लिए प्रयोग में लाए गए पत्रों में भारत शब्द का प्रयोग किया गया है तब से आइएनडीआइए खेमे में खलबली है। जो आइएनडीआइए पहले यूपीए के नाम से काम करती थी, उसका कहना है कि हम लोगों ने जब से नाम बदला है तब से मोदी जी घबरा गए हैं। इसी का नतीजा है कि वे आधिकारिक पत्राचार में भारत शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। उधर देश की जनता भारत शब्द के प्रयोग को लेकर खुश है। जनता कहने लगी है कि 24 के लोकसभा का चुनाव इंडिया बनाम भारत के बीच होगा। इसी विषय पर सनातन धर्म का पताका लहरा रही विश्व हिंदू परिषद ने भी अपनी राय जाहिर की है। संगठन के बिहार झारखंड के प्रचार प्रमुख अशोक श्रीवास्तव ने अपनी बेबाक राय रखी।

जिन्होंने संविधान नहीं पढ़ा, वही हो—हल्ला कर रहे हैं

india bharat :अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों ने भारत के संविधान को नहीं पढ़ा है, वे लोग ही हो—हल्ला कर रहे हैं। यह उनकी राजनीति है। आइएनडीआइए नाम रख कर यूपीए के लोग देश में गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। वे सोच रहे हैं कि नाम से भ्रम फैलाकर 24 के चुनाव में जगह—जगह वे जीत हासिल कर लें। लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। यह भ्रम का खेल उन्हें यानी आइएनडीआइए को गर्त में लेकर जाएगा।

अंग्रेजों का रखा नाम है इंडिया

india bharat :उन्होंने कहा कि इंडिया नाम अंग्रेजों का रखा हुआ है। आप जापान को देखिए। जापान को अंग्रेजी में जे ए पी ए एन लिखा जाता है। वहीं कनाडा को देखिए। कनाडा को भी अंग्रेजी में कनाडा ही लिखा जाता है। वहीं नेपाल को भी अंग्रेजी में नेपाल ही लिखा जाता है। ऐसे में भारत को इंडिया किसी भी सूरत में नहीं कहा जा सकता है। भारत का अंग्रेजी में रूपांतरण नहीं किया जा सकता है।

फिर जीतेंगे मोदी

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार फिर से मोदी की ही सरकार बनेगी। जितनी सीटें 19 के चुनाव में मिली थीं, उससे कहीं ज्यादा सीटें 24 के चुनाव में मिलेंगी। आइएनडीआइ नाम रख लेने से कांग्रेस और उनके सहयोगियों को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

धारा—370 सहित कई उपलब्धियां

विहिप के प्रचार प्रमुख ने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश से धारा—370 समाप्त हो जाएगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कर दिखाया। महबूबा मुफ्ती कहती थीं कि धारा—370 को छेड़ा गया तो देश में भूचाल आ जाएगा। लेकिन पूरे देश को पता था कि अब कुछ नहीं होने वाला है। अब देश में मोदी राज है।

मंदिर निर्माण में अहम भूमिका

india bharat :राम मंदिर के निर्माण में कई अड़चनें आ रही ​थीं। देश में मोदी की सरकार होने का नतीजा ही था कि आयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है। कोर्ट में राम मंदिर के मामले को लटकाया जा रहा था। लेकिन इसके दस्तावेजों का हिंदी में अनुवाद किया गया। इससे केस में काफी फायदा हुआ।

विहिप बरजंग दल ने देश के लिए काम किया

देश में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में देश की सुरक्षा के लिए काफी काम ​किया है। यही कारण है कि आज देश विरोधी ताकतें विहिप और बजरंग दल के लोगों को टारगेट कर रही हैं। कई राज्यों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। यह बर्दाश्त के बाहर है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: G20: भारत को क्या हासिल हुआ?
Next: किसान मजबूत होगा, तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : सम्राट

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.