Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

fraudsters: नोएडा में बंटी बबली, कई कंपनियों से की ठगी

infopost September 1, 2023
fraudsters

fraudsters: फिल्म बंटी बबली की कहानी आपको याद होगी। उसी तर्ज पर नोएडा में एक बंटी बबली का कारनामा सामने आया है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जानते हैं विस्तार से।

fraudsters: पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा। fraudsters: गारमेंट बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। नोएडा के सेक्टर 65 स्थित लीजा क्लोदिंग कंपनी के मालिक अश्मित यादव और सीमा यादव दोनों भाई बहन हैं। वे एक गारमेंट्स की फैक्ट्री नोएडा में चलाते हैं। बंटी बबली के रूप में दोनों अब तक नोएडा की कई बड़ी कंपनियों से ठगी कर चुके हैं।

पहले ये जालसाज छोटे-छोटे आर्डर देते हैं। ताकि कोई भी व्यापारी इन पर भरोसा कर ले। उसके बाद ये बड़ा ऑर्डर दे देते हैं। जिसके बाद धीरे-धीरे ये ठग भरोसा जीत कर पैसा मारने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। फोन न उठाना और नए-नए बहाने बनाना इनकी फितरत बन चुकी है। नोएडा में इन दोनों बंटी बबली ने अब तक आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारियों के लाखों रुपये हड़प चुके हैं।

ठगी के शिकार लोगों ने बताई दास्तां

ठगी के शिकार व्यापारियों का कहना है कि दोनों बंटी बबली भाई बहन हैं और अपनी कंपनी चलाने के लिए बड़े स्तर पर कंपनियों से सामान लेते हैं। लेकिन उस प्रोडक्ट का भुगतान नहीं करते। कई बार इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और कमिश्नर से की गई, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

बताया गया कि महिला सीमा यादव के अधिकारियों से अच्छे तालुकात हैं। इसलिए पुलिस इन दोनों जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। नोएडा के टैक्सटाइल डिजाइनर इंडिया के मालिक प्रदीप यादव का कहना है कि पहले ये दोनों जालसाज बंटी बबली ने भरोसा जीता था। उसके बाद मेरी कंपनी से सात लाख का धागा खरीदा। लेकिन कई बार मैंने पेमेंट के लिए बोला लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया।

खाते में पैसा होने के बावजूद भुगतान नहीं

सीमा यादव द्वारा जो चेक दिए गए थे, खाते में पैसा होने के बावजूद भुगतान नहीं हो पाया। क्योंकि उन चेक संख्या को रुकवा दिया गया था। यह दोनों बड़े शातिर ठग हैं। मुझे सीमा यादव लगातार धमकियां देती है और कहती है कि मेरी राजनेताओं और पुलिस में अच्छी पकड़ है। आप मेरा कुछ नहीं कर सकते।

मैं जब अपना पैसा लेने उनके फैक्ट्री पहुंचा तो मुझे बंधक बनाने का प्रयास किया गया। और उसके साथ अपने ही ऑफिस में मुझे धमकाया। काफी प्रयास कर चुका हूं। महिला की पहुंच बहुत ऊपर तक है। इसलिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता आनंद शर्मा, अभिषेक अग्रवाल और निशांत अग्रवाल ने सारी जानकारी शेयर की है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी के तीन शिक्षक टीबीटी अवार्ड से होंगे सम्मानित
Next: बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को मिलेगा भव्य आकार

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.