Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

पिछड़ों और गरीबों के प्रति संवेदनशील थे कल्याण सिंह : अमित शाह

ohm verma August 22, 2023
Kalyan Singh death anniversary

स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नुमाइश मैदान, अलीगढ़ में ‘हिंदू गौरव दिवस’ का शुभारंभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट न्यूज, अलीगढ़। Kalyan Singh death anniversary:


Kalyan Singh death anniversary: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर नुमाइश मैदान, अलीगढ़ में ‘हिंदू गौरव दिवस’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राजवीर सिंह सहित कई गण्यमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Kalyan Singh death anniversary:

कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने आया हूँ

Kalyan Singh death anniversary: शाह ने कहा कि मैं यहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़े वर्ग के लिए कल्याण हेतु काम की शुरुआत करने वाले बाबू कल्याण सिंह जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देने आया हूँ। देश के करोड़ों लोगों की ओर से बाबू जी को मैं आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनकी पुण्यस्मृति को नमन करता हूँ। ‘बाबू जी’ में वैचारिक कर्मठता, प्रशासनिक कुशलता, संगठन की दक्षता तो थी ही, साथ ही वे पिछड़ों एवं गरीबों के प्रति अति संवेदनशीलता के भी प्रतीक थे। जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया था, तब वे कोरोना के कारण अस्पताल में थे। मैंने जब उन्हें फोन किया, तब ‘बाबू जी’ ने कहा था कि उनका जीवन धन्य हो गया।

Kalyan Singh death anniversary:

श्रीरामजन्मभूमि कार्यक्रम को गति दी

Kalyan Singh death anniversary: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब ‘बाबू जी’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने तीन चीजों पर विशेष ध्यान दिया था। उन्होंने सबसे पहले श्रीरामजन्मभूमि कार्यक्रम को गति दी। दूसरा, उन्होंने गरीब कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जमीन पर उतारा गया। तीसरा, बगैर सामाजिक सद्भाव बिगाड़े, बगैर जातिवाद को उकसाये, करोड़ों-करोड़ों पिछड़े समाज के लोगों का कल्याण करने का काम उन्होंने किया। आज इन तीनों चीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे लेकर चल रहे हैं।

Kalyan Singh death anniversary:

करोड़ों घरों में गैस कनेक्शन पहुंचा

गरीब कल्याण के क्षेत्र में करोड़ों गरीब के घरों में गैस कनेक्शन पहुंचा, करोड़ों घरों में बिजली पहुंची, शौचालयों का निर्माण हुआ, नल से पीने का पानी पहुंचा, स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंची और सभी गरीबों को पांच किलो अनाज और ढेर सारी सुविधाएं देखर गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने काम किया है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी में जिला अधिकारी ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की
Next: चंद्रयान—3: लैंडर विक्रम ने भेजी चंदा मामा की तस्वीर, देशवासी खुश

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.